Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर यहां राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बता दें वर्तमान में प्रदेश का राजनीतिक पारा इसलिए भी बढ़ा हुआ है क्योंकि यहां लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की जन संवाद यात्रा कर रहे हैं।
इस यात्रा के सामने राहुल गांधी कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि इन यात्राओं में दोनों नेताओं की बयानबाजी से कैसे बिहार की सियासत में एक नया ध्रुवीकरण पैदा हो गया है?
विपक्ष के वोट बटेंगे, तेज प्रताप ने किसी भी पार्टी के चिन्ह पर किया चुनाव लड़ने से इनकार
तेज प्रताप की यात्रा राजद और महागठबंधन के लिए चुनौती बन रही है। इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी के तेज प्रताप के साथ गठबंधन करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि एआईएमआईएम समेत विभिन्न दलों के समर्थन के बीच तेज प्रताप ने किसी भी पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। इन यात्राओं से साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की विपक्षी पार्टियों के वोट बांटेंगे?
तेज प्रताप की महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी
तेज प्रताप बिहार की महुआ विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। तेज प्रताप अपनी सभाओं में कई बात ये बात दोहरा भी चुके हैं। वे खुद को ‘महुआ का बबुआ’ कहकर भीड़ की वाहवाही बटोर रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने दावा किया है कि महुआ की जनता उनके साथ है और वे इस सीट से जीत हासिल कर के रहेंगे।
बिहार में नया सियासी समीकरण, क्या उभर सकेगा कोई तीसरा मोर्चा
तेज प्रताप और राहुल गांधी की यात्राओं से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक नया सियासी समीकरण सामने आता दिख रहा है। क्या तेज प्रताप के बागी तेवर प्रदेश की राजनीति में कुछ बदलेंगे, क्या इस सब के बीच बिहार में कोई तीसरा मोर्चो जन्म लेगा? बहरहाल इन सब सवालों के जवाब भविष्य में मिलेंगे। अब देखना ये होगा कि तेज प्रताप की जन संवाद यात्रा महज एक व्यक्तिगत लड़ाई है? या बिहार की सियासत को नई दिशा देगी।
वोटर अधिकार यात्रा पर कसा तंज, रोजगार, स्वास्थ्य और पलायन को बताया असली मुद्दे
तेज प्रताप ने वोटर अधिकार यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार, स्वास्थ्य और पलायन असली मुद्दे हैं। उनका कहना था कि SIR को मुद्दा बनाया जा रहा है जो की गलत है। उनका कहना था कि चुनाव आयोग हर लापरवाही की जांच करेगा और ठोस कार्रवाई करेगा। बिहार की जनता विकास चाहती है। तेज प्रताप ने अपनी यात्रा के दौरान हुई मारपीट पर राजद नेता संजय यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संजय यादव ने मारपीट की, उन्होंने तंज सकते हुए कहा कि एक जयचंद भाग रहा है, तुलसी माला पहनकर भाग रहा है। मेरी हुंकार सुनकर सब जयचंद भागेंगे।
बिहार में कुल कितनी विधानसभा सीट हैं?
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 कब होने हैं?
क्या तेज प्रताप यादव आगामी विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी से गठबंधन करेंगे?
तेज प्रताप यादव किस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे?
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
9 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines