Bhai Virendra controversial statement: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 से पहले तेज प्रताप यादव की बगावत फिलहाल सुर्खियों में हैं। उन्होंने स्वयं ऐलान किया है कि वे महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बीच तेज प्रताप ने आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र को लेकर पिता लालू यादव और तेजस्वी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उलट एससी-एसटी समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी करने वाले और जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ पार्टी क्या कार्रवाई करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे तो जयचंदों की साजिश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया। अब देखना है कि क्या बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी। संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में भी दिखना चाहिए। तेज प्रताप ने इसके साथ ही एक कार्टून भी शेयर किया है। इसमें भाई वीरेंद्र के अलावा एक और व्यक्ति है जो कुर्सी पर बैठा है। वहीं पीछे दीवार पर बाबा साहेब का फोटो भी लगा है।
ये भी पढ़ेंः पंचायत स्टाइल में सचिव को धमकाने वाले विधायक बुरे फंसे, SC-ST थाने में दर्ज हुआ केस
जानें क्या है पूरा मामला
पूरा मामला आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के वायरल ऑडियो क्लिप से जुड़ा है। इसमें भाई वीरेंद्र एक पंचायत सचिव को धमकी दे रहे हैं। जिसमें वे डेथ सर्टिफिकेट को लेकर बात कर रहे होते हैं लेकिन इसके बाद वे अचानक नाराज हो जाते हैं। उन्होंने पंचायत सचिव को घसीटकर जूते से मारने की बात कही। इसके अलावा कहा कि चाहो तो रिकॉर्ड कर लो।
कुछ और भी हो सकता है- विधायक
इसके बाद पंचायत सचिव ने कहा कि मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए लेकिन इस तरह बात मत कीजिए। इस पर विधायक ने कहा कि यह केवल ट्रांसफर तक सीमित नहीं रहेगा कुछ और भी हो सकता है। मामले को लेकर भाई वीरेंद्र के खिलाफ पटना के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
ये भी पढ़ेंः बिहार में चला ‘ऑडियो वायरल ट्रेंड’, तेजस्वी यादव के विधायक ने दी ‘जूते से मारने’ की धमकी
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines