नीरज त्रिपाठी
Teacher Molested Girl Student: गुरु शिष्य का रिश्ता बेहद पवित्र होता है और छात्राएं अगर विद्यालय में सुरक्षित नहीं है तो कहाीं भी नहीं होंगी। जी हां, पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में डांस टीचर को गिरफ्तार किया है। मामला पटना के राजेंद्र नगर का है। 17 साल की नाबालिग छात्रा कथक नृत्य सीखने जाया करती थी, लेकिन डांस टीचर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। शिक्षक की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों की तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले डांस टीचर विजय कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
अश्लील हरकत करने की कोशिश
थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पिछले 4 महीनों से पटना में रोड नंबर दो पर स्थित विजय कुमार मिश्रा की डांस क्लास लगती थी। गत एक जनवरी को डांस टीचर विजय ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की, लेकिन छात्रा डर कर वहां से भाग गई। छात्रा ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने माता-पिता को दी, लेकिन माता-पिता ने छात्रा की बात को नजरअंदाज कर दिया।
टीचर ने दोबारा नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। इस बार छात्रा किसी तरह खुद को बचाकर डांस क्लास को बीच में ही छोड़कर घर पहुंची और मामले की जानकारी हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को दी। छात्रा की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने कदमकुआं थाना में मामले की लिखित शिकायत दी। जानकारी मिलते ही कदम कुआं थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डांस टीचर को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
यह भी पढ़े: कौन हैं तीन पुलिसवाले, जिन्हें नौकरी से निकाला
संबंधित खबरें
RJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
7 hrs agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
8 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
11 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
14 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
2 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
3 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
7 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
8 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines