सौरभ कुमार, पटना: बिहार में सोमवार रात लापरवाह स्वास्थ्य सिस्टम की पोल खुल गई। अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिलने पर एक शख्स अपनी बीमार मां को कंधे पर लेकर आधी रात में सड़कों पर भटकता रहा। बताया जा रहा है कि महिला मरीज की तबीयत काफी खराब थी और उसे अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। इसके बाद मरीज का बेटा एंबुलेंस ढूंढता रहा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
अभी पढ़ें – Lucknow Crime News: बस एक गलती… और रिटायर्ड फौजी ने गवां दिए 79 लाख रुपये, जानें क्या है मामला?
मामला हाजीपुर के सदर अस्पताल का है। यहां गंभीर रूप से बीमार मां का इलाज कराने के लिए उसका बेटा अस्पताल पहुंचा। इलाज में जुटे डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की और कहा कि बेहतर इलाज के लिए इन्हें पटना पीएमसीएच में भर्ती कराना होगा। ये कहकर अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला मरीज को रेफर कर दिया।
इसके बाद बेटे ने मां को हाजीपुर से पटना पीएमसीएच ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की तो हाजीपुर सदर अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिला। इसके बाद बेबस और लाचार बेटे ने अपनी बीमार मां को कंधे पर उठाया और सड़कों पर एंबुलेंस के लिए घूमने लगा। इस दौरान उसके अन्य परिजन भी बच्चों को गोद में लेकर और बिस्तर उठाकर सड़कों पर चलते दिखे।
अभी पढ़ें – मेरठ में सप्लाई का दूषित पानी पीने से मचा हाहाकार, अस्पतालों में मरीजों की संख्या देख DM भी सहम गए
मामला सामने आया तब टूटी अस्पताल प्रशासन की नींद
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रटा रटाया जवाब दिया है कि जांच करेंगे, कार्रवाई करेंगे। उधर, हाजीपुर के जौहरी बाजार के रहने वाले शख्स ने कहा कि एंबुलेंस नहीं मिलने के बाद वह सड़क पर इसलिए घूमता रहा कि कोई भी गाड़ी मिल जाए जिससे वह अपनी मां को पटना पीएमसीएच तक पहुंचा सके। फिलहाल, ये जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि महिला मरीज का बेटा अपनी मां को लेकर कहां और कैसे गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
19 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
23 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines