हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सीतामढ़ी में बनेगी मां सीता की इतनी फीट ऊंची प्रतिमा, महिला सांसदों ने लिया ये निर्णय

विज्ञापन
Sita Mata 251 feet statue Sitamarhi
Sitamarhi: रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में सीतामढ़ी (बिहार) में मां सीताजी की 251 फीट ऊंची प्रतिमा और संबंधित क्षेत्र को शक्ति, पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है। इस विषय पर मंगलवार को संसद भवन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार के रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की।

बढ़-चढ़कर लेंगी हिस्सा 

इस बैठक में विभिन्न राज्यों से कई महिला सांसदों ने हिस्सा लिया। महिला सांसदों ने काउंसिल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह बढ़-चढ़कर इस कार्य में हिस्सा लेंगी। वे माता सीताजी की भी प्रतिमा की स्थापना की दिशा में हरसंभव प्रयास करेंगी।

इन सांसदों ने लिया हिस्सा 

बैठक में प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सीधी सांसद रीति पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, शिवहर सांसद रमा देवी, भिंड सांसद संध्या राय, छोटा उदयपुर सांसद गीताबेन राठवा, भरतपुर सांसद रंजिता कोली, गुवाहाटी सांसद क्वीन ओझा, टेहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, रायगढ़ सांसद गोमती साय, राजसमंद सांसद राजकुमारी दीया कुमारी, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, फूलपुर प्रयागराज सांसद केशरी देवी समेत कई महिला सांसदों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

1108 पृष्ठ के एक ग्रंथ पर भी चर्चा

केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने महिला सांसदों से राजनीति से परे होकर आगे आने की अपील करते हुए कहा कि हमें सीतामढ़ी में इस कार्य को सफल बनाने के लिए एक साथ मिलकर देश की महिलाओं को जागरूक बनाना होगा। बैठक के दौरान भट्ट ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के लिए 500 वर्षों के संघर्षकाल पर आधारित 1108 पृष्ठ के एक ग्रंथ पर भी चर्चा की, जिसे हिंदी के अलावा 10 अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जाना है। इसका विमोचन कई देशों में किया जाएगा। बैठक के दौरान रामायण रिसर्च काउंसिल के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola