आज शाम को ही लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर अपने परिवार से रिश्ते खत्म करने की बात कही थी. जिसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर रोहिणी आचार्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. वहीं, अब उनका एक बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा, ‘मेरा कोई परिवार नहीं है.’
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा, ‘मेरा कोई परिवार नहीं है. आप ये बात संजय यादव, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछ सकते हैं. उन्होंने ही मुझे परिवार से बाहर निकाला है. वो कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते… पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इस तरह क्यों नाकाम हुई. जब आप संजय यादव और रमीज का नाम लेते हैं, तो आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्ज्त किया जाता है, गालियां दी जाती हैं और यहां तक कि मारा भी जाता है…’
रोहिणी के बयान से मचा हंगामा
रोहिणी आचार्य का ये पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. ये फैसला ऐसे समय में आया है जब बीते दिन 14 नवंबर को महागठबंधन को NDA के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा और पार्टी के खाते में सिर्फ 25 सीटें ही आईं.
रोहिणी आचार्य कौन हैं?
बीते कुछ सालों पहले रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू यादव को किडनी दी थी. जिसके बाद ही वो चर्चा में आई थीं. बता दें कि रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को पांच दिसंबर 2022 को अपनी किडनी दान दी थी. यह ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ था. किडनी दान देने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ की थी.
विदेश में रहती हैं रोहिणी आचार्य
रोहिणी काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं. रोहिणी ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से 14 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गई थीं.
यह भी पढ़ें- आरके सिंह को भाजपा ने क्यों किया निलंबित? अब पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस्तीफे से दिया जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
12 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
13 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines