RK Singh Respond on Suspension: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने BJP से निलंबन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि निलंबन पत्र में यह नहीं बताया गया है कि वे ‘पार्टी विरोधी गतिविधियां’ क्या हैं, जिनकी वजह से उन्हें सस्पेंड किया. उन्होंने मुझे कारण बताओ नोटिस दिया है और जवाब मांगा है. मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है, लेकिन मैं बिहार BJP से पूछता हूं कि वे किन ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ की बात कर रहे हैं?
आरके सिंह ने कहा कि मैंने कहा था कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले या भ्रष्ट लोगों को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए. क्या यह ‘पार्टी विरोधी गतिविधि’ है? यदि आप आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को टिकट देते हैं तो आप पार्टी की छवि को धूमिल कर रहे हैं. यह पार्टी के हित में नहीं होगा. ऐसे लोगों को टिकट देना किसी के हित में नहीं है. न राष्ट्रीय हित में, न लोगों के हित में, न ही पार्टी के हित में. मेरा बयान पार्टी के हित में था. ऐसी जगह पर रहने का कोई फायदा नहीं है, जहां लोग परेशान हैं कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से सवाल क्यों करते हैं?
आरके सिंह को क्यों निष्कासित किया गया?
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद 15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को निष्कासित कर दिया. सस्पेंड करने की कार्रवाई बिहार BJP द्वारा की गई और उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है. साथ ही शोकॉज नोटिस देकर 7 दिन के अंदर जवाब भी मांगा गया है. आरके सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाया गया है, लेकिन निष्कासन का लेटर मिलने के बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया और अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया.
आरके सिंह की फेसबुक पोस्ट से नाराजगी
बिहार के आरा से 2 साल सांसद और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री रह चुके आरके सिंह पर आरोप हैं कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के कारण पार्टी विरोध बयान दिए. उनकी बयानबाजी को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना और कहा कि इससे संगठन को नुकसान पहुंच सकता है. बता दें कि अक्टूबर महीने में आरके सिंह ने फेसबुक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने पार्टी हाईकमान से अपील की थी कि क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले नेताओं को बिहार विधानसभा चुनाव का टिकट न दिया जाए और साथ ही जनता से अपील की थी कि वे ऐसे नेताओं को वोट न दें. JDU के अनंत सिंह और BJP के सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को टारगेट किया गया था और इसी फेसबुक पोस्ट से हाईकमान नाराज हुआ.
संबंधित खबरें
अनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
37 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines