बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होना है। इससे पहले महागठबंधन ने बड़ा ऐलान किया है। महागठबंधन ने गुरुवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान किया है। वहीं डिप्टी सीएम के लिए वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी के नाम पर मुहर लगी है। गहलोत ने सहनी के अलावा कुछ और भी डिप्टी सीएम हो सकते हैं। सीएम फेस बनने के बाद तेजस्वी यादव ने कांग्रेस समेत सभी सहयोगी दलों को शुक्रिया कहा।
अशोक गहलोत ने ऐलान करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभाचुनावों के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। कहा कि यहां बैठे हम सभी ने तय किया है कि इन चुनावों में हम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का समर्थन करते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘… तो तेजस्वी को भी सजा दिलाने का करेंगे काम’, प्रेस वार्ता में RJD नेता ने बताई जीत के बाद की रणनीति
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही न्यूज 24 ने सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव का नाम बता दिया। दरअसल, प्रेस वार्ता शुरू होने पहले सबसे ज्यादा चर्चा पोस्टर की रही। कुर्सियों के पीछे लगा पोस्टर में केवल एक ही फोटो लगी थी, तेजस्वी यादव की। तभी से साफ हो गया था कि महागठबंधन तेजस्वी यादव को ही सीएम बनाने पर सहमत हो गया है।
बीजेपी पर उठे सवाल
अशोक गहलोत ने एनडीए पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम अमित शाह और उनकी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है? यह हमारी मांग है क्योंकि हमने देखा कि चुनाव तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन बाद में हमें पता चला कि किसी और को मुख्यमंत्री चुना गया था।
यह भी पढ़ें: ‘मैं एक शेर का बेटा हूं’, चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
18 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
19 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines