हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'विधानसभा सत्र छोड़कर यूरोप यात्रा पर गए तेजस्वी यादव', RJD नेता शिवानंद का बड़ा दावा

बिहार में तेजस्वी यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्हीं की पार्टी के नेता ने तेजस्वी यादव के विदेश जाने का दावा किया है। आरजेडी नेता शिवानंद ने दावा किया है कि तेजस्वी विधानसभा सत्र छोड़कर विदेश चले गए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
Tejashwi Yadav

बिहार चुनाव में हार के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर दावा किया गया है। यह दावा खुद आरजेडी ने किया है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने दावा किया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के चालू सत्र को बीच में ही छोड़कर अपने परिवार के साथ यूरोप की यात्रा पर निकल गए हैं।

शिवानंद तिवारी ने एक बयान जारी कर अपनी ही पार्टी के नेता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने मैदान छोड़ दिया है। शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगले 5 साल तक विरोधी दल के नेता की भूमिका निभाने की क्षमता उनमें नहीं है।

यह भी पढ़ें: RJD का बड़ा एक्शन, चुनाव में बदनाम करने वाले ‘आपत्तिजनक’ गानों के लिए 32 गायकों को भेजा नोटिस

विज्ञापन

शिवानंद तिवारी ने कहा है कि तेजस्वी राज्यपाल के अभिभाषण में गैर हाजिर थे। कहा जाता है कि दिल्ली गए। बीबी बच्चे पहले ही चले गये थे। कहा कि अब बताया जा रहा है कि परिवार के साथ यूरोप की यात्रा पर निकल गए हैं. तेजस्वी ने मैदान छोड़ दिया है। अगले 5 वर्ष तक विरोध दल के नेता की भूमिका निभाने की क्षमता तेजस्वी में नहीं है. बिहार में विरोध की राजनीति का पुरा मैदान खाली है।

कहा कि नीतीश 5 वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे, यह भी संदेह के गंभीर घेरे में है। बिहार पर अपना झंडा फहराने का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है. इसके लिए जवाबदेह कौन है। अकेले नीतीश कुमार? मैं इस निष्कर्ष से सहमत नहीं हूं। हालांकि शिवानंद के बयान पर अभी तक तेजस्वी यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं चुनाव के बाद से तेजस्वी अभी तक केवल एक शादी कार्यक्रम में सामने आए थे। इसके बाद से कहीं तेजस्वी यादव किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के सीएम बनने पर पहली बार आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन, बोले- ‘उम्मीद करते हैं कि सरकार…’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola