Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह मुहर्रम पर ताजिया की पूजा करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधा।
बीजेपी ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप
भाजपा ने राबड़ी देवी पर मुस्लिम समुदाय को खुश करने का आरोप लगाया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने कहा- ”उन्होंने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है और वे एक खास समुदाय को प्रभावित करने के लिए कुछ भी करेंगे।” “लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी द्वारा मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट हासिल करने के लिए ताजिया की पूजा करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन जब रामचरित मानस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जाती है तो लालू और राबड़ी चुप क्यों रहते हैं। वे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं?”
एक यूजर अर्पिता चैटर्जी ने ट्वीट कर कहा- लालू प्रसाद यादव अपने ही घर में अपने बीबी राबड़ी देवी से ताजिया पुजवा रहे हैं। इस का असर पूरे यादव समाज पर पड़ता हैं।
इसलिए निकाला जाता है ताजिया
दरअसल, 29 जुलाई को सामने आए वीडियो में मुस्लिम समुदाय के सदस्य राबड़ी देवी के बंगले पर इकट्ठा होकर ताजिया जुलूस में भाग लेते दिखे। कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद भी मौजूद थे। ताजिया को मुहर्रम के इस्लामी महीने के दौरान निकाला जाता है। इसमें ताजिया की सजावट और जुलूस शामिल है। ये पैगंबर मुहम्मद के पोते इमाम हुसैन की कब्र की प्रतिकृतियां हैं, जो 680 ईस्वी में कर्बला की लड़ाई में शहीद हुए थे। कर्बला की त्रासदी पर शोक मनाने और इमाम हुसैन के बलिदान के प्रति श्रद्धा दिखाने के लिए ताजिये को जुलूस के रूप में ले जाया जाता है।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
15 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
16 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
22 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines