Prashant Kishor Statement Over Bihar Caste Survey: देश की पहली जातिगत गणना बिहार में हुई है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। सीतामढ़ी में जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर से पत्रकारों ने पूछा कि जातिगत जनगणना के बाद तेजस्वी यादव बराबरी की बात कर रहे हैं तो क्या वे किसी मुसलमान नेता को मुख्यमंत्री बनवाएंगे या फिर जितनी आबादी उतना हक दिलाएंगे?
इस पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव, लालू और नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि लालू यादव नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पिछले 32 सालों से बिहार में शासन कर रहे हैं। बिहार में कोई इनसे पूछने वाला नहीं है कि बिहार में इन वर्गों के प्रतिनिधित्व के बारे में आप बात कर रहे हैं, पिछले 32 बरस से आपने इन वर्गों के लिए क्या किया? जातिगत सर्वे जो आया है, उसका कोई महत्व नहीं है। बिहार में किसको नहीं मालूम है कि 35 प्रतिशत अति पिछड़े समाज के लोग रहते हैं। सवाल यह है कि इन समाजों के उत्थान के लिए इन्होंने क्या किया?
यह भी पढ़ें: Online Fraud पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, 24 बैंकों को नोटिस, Google को भी मिले निर्देश
चाचा-भतीजा ने पिछड़े वर्ग के कितने लोगों को मंत्री बनाया
सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आज की जो महागठबंधन सरकार है, उसमें से अति पिछड़ा समाज के कितने MLA हैं? अति पिछड़ा समाज से कितने लोगों को मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया है? उनसे यह पूछ लीजिए कि जो विभाग दिए गए हैं, अति पिछड़ा और दलित समाज के या अल्पसंख्यक समाज के मंत्री हैं भी, उनको कौन-सा विभाग दिया गया है। जनभागीदारी की जो बात कर रहे हैं तो इनको शुरुआत खुद से करनी चाहिए। चाचा-भतीजा कुंडली मारकर खुद कुर्सी पर बैठे हुए हैं और दूसरे से कह रहे हैं कि इनको हक मिलना चाहिए। आप उनको मुख्यमंत्री बना दीजिए। नीतीश कुमार कल कैबिनेट का विस्तार करें और अल्पसंख्यक और दलित समाज के लोगों को उनका प्रतिनिधित्व दें। गृह मंत्रालय और पथ निर्माण आप चलाएंगे, सारे बड़े विभाग अपने पास रखिएगा और बात कीजिएगा प्रतिनिधित्व का?
यह भी पढ़ें: ‘Physics Wallah’ की क्लास में अचानक छात्र ने उठकर टीचर को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
तेजस्वी 2 विभाग छोड़ दें, पता चलेगा दलित अल्पसंख्यकों के कितने हितैषी
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि RJD से जाकर पूछिए कि पिछली बार आप 150 सीटों पर चुनाव लड़े थे तो कितने अति पिछड़ी जातियों को आपने टिकट दिया? कितने लोग जीतकर आए ? जो जीतकर आए भी उनको आपके सरकार में क्या भागीदारी दी गई? बेवकूफ बनाया जा रहा है। आपसे ज्यादा अगड़ा है कौन बिहार में? बिहार में 30 बरस से आप ही लोग राज कर रहे हैं तो हिस्सा आप ही को न देना पड़ेगा? नीतीश कुमार अपना मुख्यमंत्री का पद छोड़ दें और किसी अति पिछड़े या फिर दलित को मुख्यमंत्री बना दें। न भी दें तो कम से कम उपमुख्यमंत्री बना दें। RJD किसी को उपमुख्यमंत्री बना दे। तेजस्वी यादव जो अपने मुख्य 4 विभागों के मंत्री हैं, उसमें से किसी 1 या 2 को छोड़कर मंत्री बना दें तो पता चल जाएगा कि यह कितने दलित अल्पसंख्यकों के हितैषी हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines