Nitish Kumar Swearing-in: बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार राजनीति के महासंग्राम में उतरे प्रशांत ने खुद तो चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी जन सुराज से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. बिहार चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा, क्योंकि उनकी पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही. इस बीच एनडीए की बिहार सरकार में वापसी के बाद गुरुवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, साथ ही 26 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दिन प्रशांत किशोर ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ‘मौन व्रत’रखा. ऐसे में उनका ये मौन व्रत बिहार की नई सरकार के खिलाफ उनके विरोध के तौर पर देखा जा रहा है.
प्रशांत किशोर क्यों कर रहे विरोध?
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने एक बयान में कथित तौर पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बिहार की नई सरकार का विरोध किया. इस क्रम में उन्होंने गुरुवार को भितिहरवा गांधी आश्रम में मौन व्रत रखा. उन्होंने मौन व्रत ऐसे समय रखा जब नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य एनडीए नेताओं की मौजूदगी में ऐतिहासिक 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इससे पहले मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किशोर ने घोषणा की थी कि वह 20 नवंबर को गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का मौन व्रत रखेंगे.
यह भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट के दो मंत्रियों पर क्यों उठे सवाल? दीपक प्रकाश पर पिता और संतोष सुमन ने खुद दिया जवाब
‘पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं’
चुनाव में करारी हार के बाद प्रशांत ने अपने एक बयान में कहा था, ‘आपने मुझे पिछले तीन सालों में जितनी मेहनत करते देखा है, मैं उससे दोगुनी मेहनत करूंगा और अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा. पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है. जब तक मैं बिहार को बेहतर बनाने का अपना संकल्प पूरा नहीं कर लेता, तब तक पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है.’
क्या चुनाव न लड़ने का है अफसोस?
बिहार चुनाव नतीजे सामने आने के बाद मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने चुनाव न लड़ने का अफसोस जताया. उन्होंने कहा, ‘मेरे चुनाव ना लड़ने के फैसले को आप गलती मान सकते हैं. अगर मुझे पता होता कि चुनाव में इस कदर हार का सामना करना पड़ता तो मैं अपनी बुद्धि, पैसा, समय और ताकत क्यों लगाता? अगर मुझे अकेला विधायक या सांसद बनना होता तो मैं सारा पैसा लगाकर वही बन जाता. मुझे अगर एक पैसे का भी एहसास होता कि जन सुराज का ऐसा रिजल्ट आएगा तो मैं इतना बड़ा रिस्क क्यों लेता?’
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
17 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
20 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines