हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BJP MLA के बयान पर सियासी बवाल, बिहार NDA में टेंशन, JDU का जवाब भी जान लीजिए

Tension in Bihar NDA: बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि सीमांचल में हिंदू सुरक्षित नहीं है। उनको खतरा है। उनके बयान को लेकर जेडीयू ने भी निशाना साधा है।

विज्ञापन
Bihar BJP MLA Hari Bhushan Statement

Bihar BJP MLA Hari Bhushan Statement: बिहार एनडीए गठबंधन में एक बार फिर सियासी बवाल हो गया है। इसकी वजह है कि बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल का बयान। उन्होंने सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की है। बीजेपी विधायक ने कहा कि सीमांचल में हिंदू सुरक्षित नहीं है। उनको खतरा है। उनके बयान को लेकर जेडीयू ने भी निशाना साधा है।

विवाद उस समय शुरू हुआ जब बीजेपी विधायक हरिभूषण ने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि सीमांचल के किशनगंज, पूर्णिया, अररिया
और कटिहार जिलों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर देना चाहिए। इन इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा हो गया है। हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं।

बहन-बेटी की सुरक्षा पर खतरा

बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि धर्म के नाम पर देश का विभाजन हुआ था। भारत हिंदू राष्ट्र बना और पाकिस्तान मुस्लिम देश बना। ऐसे में सीमांचल में हिंदुओं को हर तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सीमांचल, दरभंगा, मधुबनी समेत कई जिलों में हिंदुओं की बहन-बेटी की सुरक्षा पर खतरा है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में BJP ने 100 सीटों पर तय किए नाम, कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी?

बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द वाला वातावरण

बीजेपी विधायक के बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई बिहार में मिलजुल कर रहते हैं। बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द वाला वातावरण है। ऐसे बयानों का कोई औचित्य नहीं है। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीमांचल को लेकर मुखर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अब इन क्षेत्रों में यात्रा भी निकालने वाले हैं। यात्रा से पहले बीजेपी विधायक के इस बयान को नीतीश और लालू से जोड़कर देखा जा रहा है। सीमांचल का वोट बैंक मोटे तौर पर दो पार्टियों को मिलता है जेडीयू और आरजेडी। ऐसे में बीजेपी विधायक के बयान से बिहार का सियासी पारा हाई है।

ये भी पढ़ेंः पुराने आरोपों में हवा भरने को ट्रुडो ने लिया बिश्नोई गैंग का नाम, MEA ने खारिज किए आरोप, मांगे सबूत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें