बिहार की राजधानी पटना में राजद (RJD) के एक कार्यक्रम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह कहासुनी उस मंच पर हुई, जहां राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शिरकत करने वाले थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हो रही है और फिर पुलिस को दखल देना पड़ा।
‘चौरसिया राजनीतिक चेतना सम्मेलन’ में हुआ विवाद
बिहार की राजधानी पटना में राजद द्वारा ‘चौरसिया राजनीतिक चेतना सम्मेलन’ आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में तेजस्वी यादव को भी शामिल होना था, लेकिन कार्यक्रम से पहले ही दो नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई और कुछ ही देर में माहौल गर्म हो गया।
बीच-बचाव करने के लिए पुलिस वालों को सामने आना पड़ा। एक शख्स को पुलिसवालों ने कार्यक्रम स्थल से हटा दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि विवाद क्यों हुआ था, इसकी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन वहां मौजूद कैमरों में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्या बोले तेजस्वी?
वहीं, इस घटना के कुछ ही देर बाद तेजस्वी यादव कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि “लालू प्रसाद यादव और हम सभी ने हमेशा पिछड़े वर्ग या आदिवासी समुदाय के सभी लोगों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की है। 90 के दशक में लालू प्रसाद यादव ने ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ा, जिसमें लोगों को राजनीति में भाग लेने का अवसर न दिया गया हो। अब आपको किसी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी समस्या मेरी समस्या है। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई होगी।”
वहीं, सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव ने एक पोस्ट लिखकर बिहार में हो रही हत्याओं पर कहा, “अब पटना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या! क्या कहें, किससे कहें? एनडीए सरकार में कोई सच्चाई सुनने वाला नहीं, गलती स्वीकारने वाला नहीं? मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का सबको पता है, लेकिन बीजेपी के दो-दो नकारे उपमुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? भ्रष्ट भूंजा-DK पार्टी का कोई बयान नहीं?”
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
5 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
12 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
12 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
23 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines