पटना के पारस अस्पताल में हुए हत्याकांड और हत्यारों का सीसीटीवी वीडियो देखकर लोग हैरत में पड़ गए। अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर फायरिंग की और फिल्मी अंदाज में आराम से अस्पताल से निकलकर भाग गए। इस हमले में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या हुई थी। मामले में अब पुलिस जांच ने अहम मोड़ ले लिया है।
ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह से पूछताछ
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार STF और पश्चिम बंगाल STF की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद शातिर अपराधी ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान शेरू सिंह ने STF को बताया कि चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश बिहार की एक जेल में बंद उसके ही एक करीबी गुर्गे ने रची थी।
यह गुर्गा न केवल शेरू सिंह का विश्वस्त साथी है, बल्कि पूर्व में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में उसका सहयोगी भी रह चुका है। सूत्रों के अनुसार, हत्या की साजिश को अत्यंत योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। इसके लिए बाहर मौजूद शूटरों को निर्देश और वित्तीय मदद दोनों जेल से ही भेजी गई थी। इस पूरे षड्यंत्र की कड़ी जोड़ने में STF को सफलता मिलती दिख रही है।
STF सूत्रों का कहना है कि शनिवार को भी बिहार STF और बंगाल STF की टीम फिर से शेरू सिंह से पूछताछ करेगी, ताकि साजिश की बाकी कड़ियों को जोड़ा जा सके और जेल से बाहर मौजूद उन शूटरों की पहचान की जा सके, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें : पारस अस्पताल गोलीकांड: ADG कुंदन कृष्णन ने न्यूज24 की रिपोर्ट पर लगाई मुहर, शेरू सिंह का नाम आया सामने
इस घटनाक्रम से एक बार फिर बिहार की जेलों में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही यह भी उजागर हो गया है कि किस तरह से अपराधी जेल में रहते हुए भी वारदातों को अंजाम देने की ताकत रखते हैं। पुलिस मुख्यालय का दावा है कि जल्द ही इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता और शामिल शूटरों की गिरफ्तारी की जाएगी। पूछताछ से मिली जानकारियों के आधार पर STF कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
18 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
18 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
20 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
21 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines