राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि उन्हें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। कुशवाहा ने बताया कि शाम के समय उन्हें बिश्नोई गैंग की तरफ से 3 अलग-अलग नंबरों से 7 बार धमकी भरे कॉल्स मिले हैं। इसके अलावा 1 MMS भी भेजा गया। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि अगर वे राजनीतिक रूप से एक स्पेशल पार्टी के खिलाफ बोलते रहे तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा। संदेश में उन्हें 10 दिन के भीतर खत्म कर देने की धमकी दी गई।
SSP पटना से की कार्रवाई की मांग
इस गंभीर घटना को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल
उपेंद्र कुशवाहा को मिली धमकी के बाद पटना पुलिस महकमे में हलचल है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाने को अलर्ट कर दिया गया है और कॉल डिटेल्स की जांच शुरू की गई है। साइबर सेल की टीम भी एक्टिव हो गई है ताकि कॉल करने वाले नंबरों का पता लगाया जा सके। इससे पहले भी कई ऐसे नेताओं को धमकी मिलती रहीं हैं।
ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की जान बचाने में दें योगदान, पशुपालन निदेशालय ने आम लोगों से की अपील
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines