हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई लड़की तो हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, निकली पिस्तौल

पटना के मरीन ड्राइव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की अपने प्रेमी और पूर्व प्रेमी के साथ दिखाई दे रही है, इसके बाद जमकर बवाल मचा, पिस्टल भी लहराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
पटना में हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार के पटना स्थित मरीन ड्राइव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की और दो लड़के नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़की अपने नए प्रेमी के साथ महंगी बाइक पर घूम रही थी, तभी वहां उसका पूर्व प्रेमी भी पहुंच गया। उसने दोनों को रोककर सवाल पूछना शुरू कर दिया, जिसके बाद मामला बिगड़ गया।

प्रेमी , पूर्व प्रेमी और लड़की का वीडियो वायरल

तीनों के बीच बहस तेज हो गई। इस दौरान लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी से तंज कसते हुए कहा, “मेरे साथ रहने की औकात है तुम्हारी?” यह सुनकर पूर्व प्रेमी तैश में आ गया और अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

लड़की के साथ मौजूद नए प्रेमी ने पूर्व प्रेमी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। इस दौरान पूर्व प्रेमी ने दावा किया कि लड़की उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों की रात में बातचीत भी हुई थी। लड़की ने जब सबूत मांगा, तो उसने कहा कि उसका मोबाइल पास में नहीं है।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

 

बात इतनी बढ़ गई कि लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी को पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं, नए प्रेमी ने पूर्व प्रेमी को फटकारते हुए कहा, “जब यह कह रही है कि तुम्हें नहीं जानती तो ड्रामा क्यों कर रहे हो? यह पहले कभी तुम्हारे साथ रही होगी, अब हमारे साथ है।”

यह भी पढ़ें : बिहार में शराब तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे घोड़े, सामने आया केस तो पहली परतें खुलीं

विज्ञापन

जब पूर्व प्रेमी ने पिस्टल निकाली, तो सभी घबरा गए। उसने सभी को वहां से चले जाने के लिए कहा। इसके बाद लड़की अपने नए प्रेमी के साथ वहां से भाग गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola