बिहार में इन दिनों सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां कर रही हैं। वहीं, इस बीच राज्य की तरफ से बिहार की जनता को लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। इसी कड़ी में राज्य को एक और नया हाईवे मिलने वाला है। दरअसल, जल्द ही पटना-गया-डोभी कॉरिडोर को आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा। इस कॉरिडोर के शुरू होने पर पटना से गया तक सफर सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा। इस बात की जानकारी राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने दी है।
पटना-गया-डोभी कॉरिडोर का निर्माण
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को NHAI की टीम के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंत्री नितिन नवीन ने NHAI की टीम के साथ राज्य के कई अहम प्रोजेक्ट पर चर्चा की और उनकी समीक्षा की। इसमें आमस-दरभंगा फोरलेन कॉरिडोर, पटना-गया-डोभी कॉरिडोर और औंटा-सिमरिया कॉरिडोर शामिल रहे। इस मीटिंग में मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि पटना-गया-डोभी कॉरिडोर का निर्माण काफी हद तक पूरा हो चुका है। पूरी उम्मीद है कि मई के महीने में ही इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार, जातीय जनगणना पर कही ये बात
अधिकारियों को जरूरी निर्देश
बैठक में मंत्री नितिन नवीन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहानाबाद बाइपास में हाई टेंशन लाइन के टॉवर को जल्द शिफ्ट किया जाए। इसके साथ ही औंटा-सिमरिया के बीच में बचे हुए काम को भी जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा बिहटा में दोनों आरओबी के निर्माण के काम को अगले दो महीने तक करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पटना से बिहटा जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही सुचारू करने के लिए भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
1910 करोड़ की लागत से बन रहे पटना-गया-डोभी हाईवे के निर्माण से पटना से गया तक सफर सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
4 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
5 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
8 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
22 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines