हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।
Gandhi Setu bus fire Accident: पटना और हाजीपुर के बीच गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 11 बजे पुल के पिलर नंबर 14 और 15 के पास यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। इससे बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर को जैसे ही इसके बारे में पता चला, उसने बस रोक दी। इस दौरान यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।
इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बस हाजीपुर से पटना की ओर आ रही थी। इसमें 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह भी सामने आया है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट के कारण ही लगी थी। आग लगते ही पूरी बस धू-धूकर जलने लगी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ये भी पढ़ेंः शादीशुदा से दिल लगाने का खतरनाक अंजाम, आशिक ने प्रेमिका के दरवाजे पर दम तोड़ा
अफरा-तफरी का माहौल
घटना के बारे में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर 14 के पास अचानक बस में आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित है। दमकल कर्मी मौके पर आग बुझाने में जुटे हैं। आग लगने की घटना के बाद पुल के दोनों ओर से यातायात बंद कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः केजरीवाल को सबक सिखाएंगे बिहार और यूपी के लोग, सम्राट चौधरी ने साधा निशाना
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
13 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines