पारस हॉस्पिटल के अंदर कुख्यात चंदन मिश्रा को गोली मारे जाने मामले में पुलिस पर बड़ी कार्रवाई हो गई है। एसएसपी पटना ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए शास्त्री नगर थाना के दो दरोगा और दो सहायक दरोगा और कई सिपाही को निलंबित कर दिया है।
इस पूरे मामले में इन लोगों के खिलाफ जहां चल रही थी। बताया गया कि इस मामले में इनकी लापरवाही पाई गई और इन लोगों ने कर्तव्य का पालन नहीं किया। पूरी जांच के बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस का बयान
पुलिस की तरफ जारी किए गए एक बयान में बताया गया कि पिछले चार दिनों में क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधि-व्यवस्था ड्यूटी
में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। पटना पुलिस के द्वारा अपराध एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गश्ती वाहन चेकिंग, रोको टोको अभियान को बढ़ाया जा रहा है, जिसके क्रम में विभिन्न वरीय पदाधिकारी द्वारा गश्ती एवं चेकिंग प्वाइंट्स में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों की लगातार चेकिंग और समीक्षा की जा रही है।
पारस अस्पताल मामले में 5 निलंबित
इसी क्रम में स्थलों पर कुछ पदाधिकारी / कर्मी की लापरवाही और सर्तकता में कमी पाई गई, जिस कारण इन पर कार्रवाई की गयी है। पारस अस्पताल में घटित घटना के मद्देनजर अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले बरतने के आरोप में शास्त्रीनगर थानान्तर्गत 01 पु०अ०नि० स्तर के पदाधिकारी एवं 02 स०अ०नि० स्तर के पदाधिकरी तथा 02 सिपाही को निलंबित किया गया है।
इसी तरह कारगिल चौक पर गांधी मैदान थाना के पदाधिकरी / कर्मी नदारत पाए जाने के आरोप में 01 BPR&D स्तर के पदाधिकरी को निलंबित किया गया है। सचिवालय थानान्तर्गत चितकोहरा गोलम्बर के पास ERV में प्रतिनयुक्त पदाधिकारी द्वारा यत्र तत्र की स्थिति एवं सर्तक नहीं रहना पाए जाने के आरोप में 01 स0अ0नि0 के पदाधिकारी को निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘अप्रैल-जून तक ज्यादा होती हैं हत्याएं’, कहने वाले बिहार ADG कुंदन कृष्णन ने किसानों से मांगी माफी
इसके साथ ही गर्दनीबाग थानान्तर्गत पाटलीपुत्रा होटल के सामने गश्ती में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा यत्र तत्र की स्थिति एवं सर्तक नहीं रहना पाये जाने के आरोप में 01 स०अ०नि० के पदाधिकारी को निलंबित किया गया है।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
16 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines