बिहार में हो रही लगातार हत्याओं को लेकर पुलिस प्रशासन के एक बड़े अधिकारी ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे हड़कंप मच गया। उन्होंने बढ़ते अपराध के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहरा दिया, जिस पर बवाल मच गया। अब बिहार के ADG ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है और कहा है कि अगर उनके बयान से ठेस पहुंची है तो उन्हें खेद है।
ADG कुंदन कृष्णन ने एक बयान में कहा है कि हाल ही में उनके द्वारा दिया गया बयान तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और इससे एक विवाद खड़ा हुआ है। मेरे कहने का मतलब यह नहीं था कि मेरे देश के किसान भाई या अन्नदाता आपराधिक घटनाओं से कोई लेना-देना रखते हैं, बल्कि वे हमेशा सम्मान के पात्र रहे हैं।
‘मैं इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं’
उन्होंने कहा कि मेरे पूर्वज भी किसान थे और मैं अपने गांव, कृषक समाज से गहरा संबंध रखता हूं। हर घटना के पीछे सिर्फ अपराधी होते हैं और उनका कोई धर्म नहीं होता है। मेरे मन में किसानों के प्रति आदर है, लेकिन अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो इसके लिए मुझे खेद है और मैं क्षमाप्रार्थी हूं।
चंदन मिश्रा हत्याकांड में तीन हिरासत में
बिहार के ADG कुंदन कृष्णन ने बताया कि पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कैदी चंदन मिश्रा पर गोलीबारी के संबंध में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस गोलीबारी में कई हत्या के मामलों में सजायाफ्ता कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा मारा गया था। इससे पहले बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह मामला गंभीर चिंता का विषय है, खासकर इसलिए क्योंकि अस्पताल की अपनी सुरक्षा व्यवस्था होती है।
यह भी पढ़ें : पटना में अपराधियों का तांडव जारी, घर में महिला की गला दबाकर हत्या, लूट के इरादे से आए थे आरोपी
DGP ने बताया कि चंदन मिश्रा नाम का यह कैदी एक कुख्यात अपराधी था और हत्या के कई मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था। उन्होंने बताया कि मृतक को मूल रूप से मौत की सजा सुनाई गई थी, जिसे बाद में अपील पर आजीवन कारावास में बदल दिया गया था। पुलिस का मानना है कि प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने ही गोलीबारी की है। कैदी का इलाज चल रहा था।
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines