Pappu Yadav Warning to Center on Makhana Board Case: ‘जिसको जो करना है कर ले… कल कटिहार पूर्णिया को पूरी तरह बंद करेंगे। जरूर पड़ी तो पूरा सीमांचल को बंद करेंगे। अगर उससे भी कुछ नहीं हुआ तो सीमांचल से एक भी ट्रेन दिल्ली नहीं जाने देंगे।’ ये कहना बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का है। दरअसल, मखाना बोर्ड को सीमांचल से दरभंगा ले जाया जा रहा है। सरकार की इस योजना का पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कड़ा विरोध कर रहे हैं। इतना नहीं, उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए सीमांचल को बंद करने की घोषणा की है।
संजय झा को पप्पू यादव की सीधी चेतावनी
सांसद पप्पू यादव ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि संजय झा आप याद रखिए मैं भी पप्पू यादव हूं। आपको जितनी ताकत लगानी है… आप लगा लीजिए। उन्होंने कहा कि संजय झा, आप राजनीति करते हैं। पहले आप सहरसा के एम्स को दरभंगा लेकर चले गए।
नीतीश को लेकर क्या बोले पप्पू यादव?
इस दौरान पप्पू यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को इन लोगों को मारना है, इन्हें खत्म करना है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ जदयू के कुछ विभीषण लोग भी मिले हुए हैं।
सियासत करने आ रहे हैं प्रधानमंत्री
पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से क्या होगा? प्रधानमंत्री बताएं कि बिहार के विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ? फैक्ट्री का क्या हुआ? जमालपुर रेलवे फैक्ट्री का क्या हुआ? स्पेशल पैकेज क्या हुआ? रक्सौल एयरपोर्ट का क्या हुआ? मुजफ्फरपुर का क्या हुआ? दूध फैक्ट्री का क्या हुआ? प्रधानमंत्री सियासत करने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हर वकील को जरूरी होगा गरीब का एक केस फ्री लड़ना! इस नेक काम का मिलेगा सर्टिफिकेट
‘उन्हें पहले ही राजनीति में आना चाहिए था’
इसके साथ ही पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने को लेकर कहा कि बिल्कुल उन्हें राजनीति में आना चाहिए, उनका स्वागत है। उन्हें पहले ही राजनीति में आना चाहिए था, उन्होंने लेट कर दिया। नीतीश के बेटे आएंगे तो जदयू विभीषण से बचेगा और उन्हें पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
10 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
20 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines