Pappu Yadav vs Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने RJD नेता तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने तो या तो वे मुझे मरवा देंगे या मैं बिहार छोड़कर भाग जाऊंगा। यह बयान बिहार विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी यादव के बढ़ते प्रभाव और महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाते हुए दिया गया है। वहीं इस बयान ने RJD और कांग्रेस के बीच तनाव को और बढ़ा दिया, क्योंकि पप्पू यादव का यह महागठबंधन की एकता पर सवाल उठाता है।
मानसून सत्र में हंगामे के चलते दिया बयान
बता दें कि बिहार विधानसभा सत्र 2025 में नल जल योजना को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। विवाद में कूदते हुए पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) ने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर कई तीखे बयान दिए। यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले INDIA गठबंधन में आंतरिक कलह की ओर इशारा कर रहा है। पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार मानने से भी इनकार कर दिया है।
पप्पू यादव ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और सांसद तारिक अनवर को बिहार के CM उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया है। साथ ही कहा कि बिहार में INDIA गठबंधन को आगे बढ़ना चाहिए और गठबंधन को आगे बढ़ाने का नेतृत्व राहुल गांधी को करना चाहिए। पप्पू यादव के इस बयान से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नाराज हो गया था। बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए RJD के प्रवक्ता शक्ति यादव ने पप्पू को बिना पार्टी का सांसद कहा था और उनके बयान को महागठबंधन के खिलाफ बताया।
यह भी पढ़ें:‘सवाल पद की गरिमा का है…’, सांसद पप्पू यादव ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की टाइमिंग पर उठाए सवाल
तेजस्वी पर फोड़ा था लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में INDIA गठबंधन ने खराब प्रदर्शन किया था। इसका ठीकरा भी पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर फोड़ा था। उन्होंने बयान दिया था कि तेजस्वी यादव के अहंकार के कारण ही पार्टी चुनाव नहीं जाती ओर राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। अगर लोकसभा चुनाव 2025 का प्रचार करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बिहार में ज्यादा रैलियां की होतीं तो गठबंधन 25 सीटें जीत जाता, लेकिन पप्पू यादव को हराने के लिए तेजस्वी यादव ने सीटों का नुकसान करा दिया।
संबंधित खबरें
क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 hr agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
14 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines