बिहार के गोपालगंज जिले से ऑर्केस्ट्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गोपालगंज में 23 मई की रात मंडप से दूल्हे के अपहरण की सनसनीखेज घटना के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर जिले में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही बंगाल, ओड़िशा समेत अन्य राज्यों से आई महिला डांसरों को तत्काल ऑर्केस्ट्रा को बंद कर जिला छोड़ने का आदेश दिया गया है। ये सभी चिन्हित ऑर्केस्ट्रा संचालक हैं, जिनके द्वारा लगातार समाज में अश्लीलता और हर्ष फायरिंग के साथ अश्लील गीत को बढ़ाने में मदद की जा रही थी।
गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा पर लगा बैन
बता दें कि एसपी के निर्देश पर आज जिले भर के सभी थानों में ऑर्केस्ट्रा संचालकों की बैठक बुलाई गई, जिसमें पुलिस ने साफ-साफ कह दिया है कि अब किसी भी शादी या सार्वजनिक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी संचालकों से बॉन्ड भरवाया गया, जिसमें यह शर्त रखी गई कि वे कानून व्यवस्था भंग नहीं करेंगे और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।
माही-मनीषा के ऑर्केस्ट्रा में हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि 23 मई की रात एक शादी समारोह के दौरान लौंडा नाच में विवाद हुआ, जिसमें ऑर्केस्ट्रा से जुड़े युवकों ने मिलकर दूल्हे का अपहरण कर लिया। इस घटना के बाद से प्रशासन सख्त हो गया है। इससे पहले भोजपुरी की डांसर माही-मनीषा के ऑर्केस्ट्रा में मारपीट हुआ था।
पुलिस ने क्यों बैन किया ऑर्केस्ट्रा?
पुलिस का मानना है कि ऑर्केस्ट्रा की आड़ में कई जगह अश्लीलता परोसी जा रही है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले भी सामने आए हैं। इसके अलावा हर्ष फायरिंग, हथियार लहराने और अभद्र गीत बजाने जैसी घटनाएं भी हुई हैं। हालांकि, ऑर्केस्ट्रा संचालकों और डांसरों का कहना है कि वे कला के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। एक डांसर ने कहा, हम दूसरे राज्य से आकर मेहनत करते हैं। ऑर्केस्ट्रा पर बैन से हमारे परिवारों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। फिलहाल, प्रशासन की सख्ती के बीच जिले में ऑर्केस्ट्रा पूरी तरह बंद हो चुका है और सभी डांसरों को जांच प्रक्रिया पूरी होने तक घर लौटने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
8 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
9 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
12 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines