Patna Opposition Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होगी। 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समान विचारधारा वाले दलों को इस बैठक में बुलाया गया है। इस बैठक में कांग्रेस भी शामिल होगी। गुरुवार को पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हम पटना में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। कौन नेता जाएगा, यह अभी तय नहीं है। मुझे यकीन है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेता फैसला लेंगे। लेकिन कांग्रेस जरूर शामिल होगी।
बीते महीने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने देशभर में कई राज्यों का दौरा कर गैर भाजपा दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। उन्होंने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी और शरद पवार से मुलाकात की थी।
https://twitter.com/ANI/status/1664213881584254977?s=20
एक दिन पहले पहुंच जाएंगी ममता बनर्जी
16 विपक्षी दलों ने पटना में होने वाली बैठक में शामिल होने की सहमति दे दी है। द्रमुक, आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (उद्धव ठाकरे), माकपा, भाकपा, कांग्रेस, टीएमसी, सपा, बीआरएस जैसी पार्टियां बैठक में शामिल हो रही हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 11 जून को पटना पहुंच जाएंगी। वह पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात करेंगी।
40 में से जीती थीं 39 सीटें
2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार में 40 में से 39 सीटें जीती थीं। 2024 के चुनाव में भाजपा अपना इतिहास दोहराना चाहती है। उस वक्त नीतीश कुमार भाजपा के साथ थे। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़कर खुद को लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल के साथ जोड़ लिया और बिहार में फिर सरकार बना ली। भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा।
यह भी पढ़ें: बीजेपी का राहुल गांधी पर पलटवार:क्या राजीव गांधी की सरकार में हुए दलितों पर अत्याचार? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
4 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
5 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
8 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
22 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines