हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Opposition Meet In Patna: बिहार भाजपा का राहुल गांधी पर तंज, पोस्टर में कांग्रेस नेता को बताया 'रीयल लाइफ देवदास'

विज्ञापन

BJP Jibe At Rahul Gandhi: बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष की बैठक को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। पटना में भाजपा ने सड़कों पर पोस्टर लगाए हैं और राहुल गांधी को रीयल लाइफ देवदास बताया है। इस तरह के पोस्टर बिहार भाजपा के दफ्तर के बाहर भी लगाए गए हैं।

पटना की सड़कों पर पोस्टर भाजपा की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें रील लाइफ देवदास और रीयल लाइफ देवदास की तुलना की गई है। भाजपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में ऊपर शाहरूख खान की तस्वीर लगी है जिसमें एक्टर को रील लाइफ देवदास बताया गया है। लिखा गया है कि बाबूजी ने कहा कि गांव छोड़ दो, परिवार ने कहा कि पारो को छोड़ दो, पारो ने कहा कि शराब छोड़ दो, आज तुमने कहा कि शहर छोड़ दो, एक दिन ऐसा आएगा जब सब कहेंगे कि दुनिया ही छोड़ दो।

https://twitter.com/ANI/status/1672095532314132481

पोस्टर में नीचे राहुल गांधी की तस्वीर है जिसमें उन्हें रीयल लाइफ देवदास बताते हुए भाजपा की ओर से लिखा गया है कि ममता दीदी ने कहा कि बंगाल छोड़ दो, केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब छोड़ दो, लालू-नीतीश ने कहा कि बिहार छोड़ दो, अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी छोड़ दो, स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु छोड़ दो, वो दिन दूर नहीं जब सब मिलकर कहेंगे कि कांग्रेसी राहुल गांधी राजनीति छोड़ दो।

पटना में विपक्ष की बैठक में जुटेगी 20 पार्टियां

बता दें कि विपक्ष की बैठक के लिए लगभग 20 दलों के विपक्षी नेता पटना में जुटने वाले हैं, जहां वे अगले साल के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे। यह बैठक नीतीश कुमार ने बुलाई है, जिन्होंने विपक्षी एकता बनाने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता एमके स्टालिन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जैसे कई राजनेता के बैठक में शामिल होंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें