NDA Alliance In Bihar : बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर अपने पुराने गठबंधन एनडीए में वापस आ गए हैं, जिससे इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में जेडीयू के साथ मिलकर एनडीए एक बार फिर अपने पुराने चुनावी प्रदर्शन को दोहरा सकता है। पिछले चुनाव 2019 में बिहार में एनडीए का 39 सीटों पर कब्जा था, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट गई थी।
बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी-जेडीयू और लोजपा ने मिलकर लोकसभा चुनाव 2019 लड़ा था। भाजपा और जेडीयू ने बराबर-बराबर 17-17 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा था, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) 6 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा था, जबकि एनडीए के बाकी घटक दलों ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।
यह भी पढे़ं : बिहार में 9वीं बार नीतीश सरकार, देखें मंत्रियों की List
बिहार में सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस को मिली थी जीत
इस वक्त बिहार में भाजपा के 17, जेडीयू के 16 और लोजपा के 6 सांसद हैं। सिर्फ एक सीट कांग्रेस के पास है, जिसे एनडीए इस चुनाव में छीनना चाहता है। नीतीश कुमार के हाथ मिलाने से न सिर्फ जेडीयू को फायदा होगा, बल्कि एनडीए को भी लाभ मिलेगा। इसे लेकर एनडीए की सहयोगी पार्टियां अभी से 40 सीटों पर जीत का दावा कर रही हैं।
एनडीए के नेताओं ने बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का किया दावा
भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब बिहार में विकास होगा। बीजेपी सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेगी। बिहार में एनडीए सरकार पर आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि यह एक नेचुरल गठबंधन है और जनता ने इस गठबंधन को ही जनादेश दिया है। एनडीए सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि बिहार में फिर एनडीए सरकार बन गई। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि एनडीए सभी 40 सीट जीतेगा।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
23 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines