हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मुस्लिम बेटी के लिए वो नीतीश जी का प्यार था', महिला डॉक्टर का हिजाब हटाए जाने पर बोले बिहार के मंत्री

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपॅाइंटमेंट लेने आई महिला डॉक्टर का हिजाब मुंह से हटाया तो विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस, RJD, AIMIM और AAP ने सवाल उठाए तो JDU के मंत्री जमा खान ने उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला का हिजाब अपने हाथ से खींच दिया.

Nitish Kumar Video Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. अपॉइंटमेंट लेटर बांटते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला डॉक्टर का हिजाब मुंह से हटा दिया, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो RJD और कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए घटनाक्रम का महिलाओं का अपमान बताया. असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और आम आदमी पार्टी ने भी मामले में सवाल उठाए. वहीं अब नीतीश कुमार के मंत्री जमा खान ने आलोचकों को जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया है.

मंत्री जमा खान का बदमान करने का आरोप

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेटियों से प्यार और सम्मान करते हैं. उन्होंने नियुक्ति पत्र ले रही महिला का हिजाब इसलिए हटाया, ताकि दुनिया एक कामयाब बेटी का चेहरा देख सके और गर्व महसूस कर सके. विपक्षी दल और मुस्लिम समुदाय के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने मुस्लिम बेटी के प्रति प्यार दिखाया है. उन्होंने बेटियों को सर्वोच्च सम्मान दिया है और जो लोग उनके मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वे वास्तव में अपनी मानसिकता दिखा रहे हैं.

AIMIM बोली- माफी मांगें नीतीश कुमार

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने मांग की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कृत्य के लिए माफी मांगें. उन्होंने असहनीय कृत्य किया है. वे मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए माफी मांगें. अगर प्रदेश के ​​मुख्यमंत्री ही इस तरह का व्यवहार करेंगे तो महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? मुख्यमंत्री की हरकत महिलाओं के आत्मसम्मान पर चोट है.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निंदा की है. उन्होंने कहा कि समानता का अर्थ सहमति है और हमेशा सहमति ही होता है. सत्ता में बैठे शख्स को इस तरह महिला का बुर्का नहीं हटाना चाहिए. अगर सरकार में शामिल लोग ही ऐसा करेंगे तो फिर यह तय कौन करेगा कि महिला का बुर्का उसकी मर्जी के बिना हटाना गुनाह है या नहीं.

यह भी पढ़ें: ‘महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ नहीं…’, हिजाब खींचने पर नितिश कुमार पर भड़कीं ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम

विज्ञापन

कांग्रेस और RJD ने मामले में क्या कहा?

बिहार में विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हिजाब हटाने की हरकत को घिनौना कहा और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की. नीतीश कुमार को बेशर्म कहते हुए कहा कि सत्ता में बैठे शख्स की इस तरह की हरकत नीच कृत्य है. इससे साफ होता है कि प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. नीतीश कुमार के कृत्य को माफ नहीं कर सकते, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस तरह पब्लिकली महिला का हिजाब हटाकर साबित कर दिया है कि JDU-BJP गठबंधन का महिलाओं को लेकर क्या रवैया है? दोनों दल महिला सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. किसी महिला की मर्जी के बिना उसका बुर्का हटाना उन्हें अपनी संस्कृति के अनुसार जीने के अधिकार से वंचित करना है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola