अमिताभ ओझा, पटना
बिहार में राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पटना में सीएम आवास में बैठक हुई। बैठक में सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। इसमें सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इस बीच प्रदेश में बक्फ बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी वक्फ बिल पर केंद्र सरकार के समर्थन को लेकर नीतीश कुमार पर हमलावर है। आरजेडी के नेता पोस्टर और बयानों के जरिए आरजेडी पर निशाना साध रहे हैं।
सियासी अटकलें तेज
पटना में जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस अचानक राबड़ी आवास पहुंचे। यहां उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले गुलाम गौस की लालू से मुलाकात के बाद सियासत गरमा गई है। लालू यादव से मिलकर बाहर निकले गुलाम गौस ने कहा कि उनके लालू यादव से बड़े अच्छे संबंध रहे हैं इसलिए मैं उनसे मिलने आया था। ऐसे में जेडीयू एमएलसी के लालू यादव से मिलने पर कई सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘नीतीश-लालू को हटाइए, जनता की सरकार बनाइए,’ प्रशांत किशोर ने कटिहार में भरी हुंकार
ईद है इसलिए मिलने आया
जेडीयू में कई मुस्लिम नेता हैं जो कभी लालू यादव से मिलने नहीं आते हैं। ऐसे में गुलाम गौस का अचानक मिलने पहुंचना कई सवाल खड़े कर गया। वहीं गुलाम गौस ने कहा कि ईद का समय है ऐसे में मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहता हूं। वहीं वक्फ बिल को लेकर भी उनसे सवाल किए गए लेकिन वे बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या गुलाम गौस वक्फ बिल पर पार्टी के स्टैंड को लेकर सीएम नीतीश कुमार से नाराज हैं?
नीतीश कुमार के सामने ये समस्या
सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार वक्फ बिल को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार के साथ है। फिलहाल नीतीश कुमार पसोपेश की स्थिति में हैं। एक तरह उनका गठबंधन धर्म है तो दूसरी तरफ मुस्लिम वोट बैंक। ऐसे में नीतीश कुमार बीच का रास्ता निकालने में जुटे हैं। राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी नीतीश कुमार इस दोहरी समस्या से कैसे निपटते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा?
ये भी पढ़ेंः पटना में अमित शाह की मौजदूगी में NDA की बड़ी बैठक, चिराग पासवान ने बताया- क्या हुई चर्चा?
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
12 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
13 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
19 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines