Nitish Kumar cabinet meeting big gift : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई, सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आठ एजेंडों पर बात हुई, जिसमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग समेत कई विभागों के एजेंडों पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। बता दें कि नवरात्र से पहले कैबिनेट की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
8 प्रस्तावों पर लगी मुहर
कैबिनेट बैठक में प्रमोशन योग्य कार्मिकों को कार्यकारी प्रभार मिलेगा। वहीं, नक्सल प्रभावित राज्यों में केंद्र प्रायोजित विशेष बुनियादी ढांचा योजना के तहत एक स्पेशल टास्क फोर्स के लिए कदम उठाए गए। बैठक में नक्सल प्रभावित जिलों की पुलिस को भी सहायता देने की बात कही है।
किसानों से धान खरीदेगी बिहार सरकार
बैठक में फैसला लिया गया है कि बिहार सरकार किसानों से धान खरीदेगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में रबी फसल के लिए संबंधित संस्थाओं को कुल 8 हजार करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध करने की बात कही गई है। वहीं बिहार सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीएफआर 2017 की नियमावली के संशोधन के अनुरूप बिहार वित्त नियमावली 150 के नियम 30 में संशोधन को स्वीकृति दे दी है।
पंचायत सेवा नियमावली में संशोधन
कैबिनेट बैठक में सरकार ने बिहार पंचायत सेवा नियमावली 2010 के नियम 2, 3, 4 एवं 7 में संशोधनन को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा इंदिरा गांधी आयुर्वेद के क्षेत्रीय संस्थान संस्थान के लिए विभिन्न विभागों में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक के अलावा 149 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी।
संबंधित खबरें
बिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
4 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
5 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
11 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
15 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines