सौरभ कुमार, पटना: मोकामा विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित राजद विधायक नीलम देवी ने News24 से बातचीत में मंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि नीलम देवी बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं। हाल ही में एक मामले में अनंत सिंह के दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। इसके बाद मोकामा सीट पर उपचुनाव कराया गया था जिसमें नीलम देवी ने जीत दर्ज की है।
बातचीत में नीलम देवी ने कहा कि मोकामा की जीत क्षेत्र की जनता की जीत है और जो विधायक जी (अनंत सिंह) ने विधानसभा क्षेत्र में काम किया है, उसके कारण इतनी बड़ी जीत हुई है। बता दें कि नीलम देवी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनम देवी को 2183 मतों से हराया है। यहां से कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
नीलम देवी बोलीं- जनता की सेवा का परिणाम है यह जीत
नीलम देवी ने कहा ये जीत जनता की सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मोकामा में कमल नहीं खिलेगा, लालटेन जलेगा। नीलम देवी ने कहा कि अगर नीतीश सरकार हमें मंत्री बनाती है और जिम्मेदारी देती है तो हम पूरी तरह से तैयार है।
नीलम देवी ने कहा कि अनंत सिंह मोकामा की समस्या सदन में उठाने से पहले ही उनका समाधान कर देते थे, सदन में किसी भी मामले को उठाने की जरूरत नही होती थी। उन्होंने ये भी कहा कि अनंत सिंह बाहुबली नहीं बल्कि जनबली हैं।
2005 से अनंत सिंह का गढ़ रहा है मोकामा
मोकामा 2005 से बाहुबली अनंत सिंह का गढ़ रहा है। उन्होंने जद (यू) के टिकट पर दो बार यहां से जीत हासिल की है। अनंत सिंह ने 2020 के चुनावों में राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और सीट बरकरार रखी। लेकिन आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
9 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
16 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines