NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नीट पेपर लीक मामले में तेजस्वी यादव के सचिव प्रीतम यादव का नाम सामने आने के बाद राजनीति जोरों पर है। सरकार लगातार तेजस्वी यादव की भूमिका पर सवाल उठा रही है। जानकारी के अनुसार पटना के जिस सरकारी गेस्ट हाउस में गड़बड़ी करने वाला गैंग और परीक्षार्थी ठहरे हुए थे उसे तेजस्वी यादव के पीए प्रीतम यादव ने बुक करवाया था। यह घटना पेपर लीक हादसे से एक दिन पहले हुई थी। ऐसे में आज मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) प्रीतम यादव से पूछताछ कर सकती है।
जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव के पीए प्रीतम यादव से गेस्ट हाउस में बुकिंग मामले में पूछताछ की जा सकती है। उधर ईओयू की एक टीम आज दिल्ली पहुंचेगी। यहां शिक्षा और गृह मंत्रालय के अधिकारियों को सबूत सौपेंगी। बता दें कि गुरुवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के पीए प्रीतम यादव ने गेस्ट हाउस के कर्मचारी प्रदीप के जरिए पेपर लीक के मास्टरमाइंड के लिए सिकंदर के लिए रूम बुक करवाया था। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस में जिन लोगों को पकड़ा गया, वे प्रीतम से जुड़े थे।
तेजस्वी के PS पर ये आरोप
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के पीएस ने दबाव बनाकर बुकिंग कराई थी। पहले प्रीतम के फोन को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन अब इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीजेपी की सहयोगी जेडीयू ने भी तेजस्वी के पीएस पर निशाना साधा है। प्रीतम कुमार बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। अगस्त 2022 में उन्हें तेजस्वी यादव का निजी सचिव (सरकारी) बनाया गया। प्रीतम के पिता का सुभाष चंद्र निराला मुंगेर के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः तेजस्वी यादव का PS कौन? जिसे कह रहे NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड, डिप्टी CM का दावा
ये भी पढ़ेंः NEET पेपर लीक मामले का ‘सिकंदर’ कौन? मंत्री जी ने गेस्ट हाउस के लिए की थी पैरवी!
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
9 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
16 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
17 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
17 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
18 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines