Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तिरहुत स्नातक उपचुनाव की वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। मतदाता सूची में 724 वोटरों का नाम है। जिसमें 138 वोटरों के पिता का नाम मुन्ना कुमार दर्शाया गया है। सूत्रों के मुताबिक वोटर लिस्ट औराई प्रखंड के बूथ नंबर 54 की है। बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले यह बड़ी गलती अधिकारियों के सामने आई है। औराई प्रखंड कार्यालय ने यह लिस्ट जारी की है, जिसके मुताबिक 138 मतदाताओं के पिता का नाम मुन्ना कुमार है। इस गलती के कारण वोटरों में भ्रम की स्थिति है, जिसकी वजह से लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें:अर्जुन अवॉर्डी रेसलर के पति के साथ चेन स्नैचिंग! Divya Kakran को भारी पड़े गोलगप्पे
वोटरों को लग रहा है कि कहीं गलती के कारण उनको वोटिंग से वंचित न कर दिया जाए। सूत्रों के मुताबिक जिन वोटरों के पिता का पहला अक्षर M है, उनका नाम यूनिकोड फॉन्ट की वजह से मुन्ना कुमार में कन्वर्ट हो गया। कंप्यूटर एरर की वजह से ऐसा हुआ। इस संबंध में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सरवणन एम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गलती की वजह से ऐसा हुआ है, चुनाव के बाद इसमें सुधार किया जाएगा। उन्होंने वोटरों का आश्वस्त किया कि गलती की वजह से उनको मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा।
पिछले महीने पैक्स चुनाव हुए थे रद्द
हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के वोटरों के पिता का नाम गलत दर्ज हुआ है। पिछले महीने पैक्स चुनाव में भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सामने आई थी। जिसकी वजह से चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया गया था। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किए गए थे। बक्सर, वैशाली, औरंगाबाद, गया, सहरसा, शिवहर, पूर्वी और पश्चिम चंपारण जिले के 17 पैक्सों में चुनाव रद्द हुए थे। बताया गया था कि मतदाता सूची में कई तरह की गलतियां मिलीं। संबंधित पैक्सों की संशोधित मतदाता सूची को पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया था।
यह भी पढ़ें:गजब… भैंस किसकी? पुलिस ने मालिक का पता लगाने के लिए थाने बुलाए बच्चे, फिर ऐसे हुआ फैसला
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines