हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मायावती की पार्टी को बिहार में तगड़ा झटका, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद और पार्टी से इस्तीफा

BSP Bihar President Anil Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में करारी हार झेलने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बिहार में एक और तगड़ा सियासी झटका लगा है. पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

BSP Bihar President Anil Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक बड़ा सियासी झटका लगा है. पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. उनके इस अचानक फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और पार्टी संगठन में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

इस्तीफा पत्र पर क्या लिखा अनिल कुमार ने

बिहार में बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ का पता देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को संबोधित करते हुए इस्तीफा पत्र लिखा है. इस्तीफे के विषय में निजी कारणों से पार्टी से त्यागपत्र लिखा है. इस्तीफे में अनिल कुमार ने आगे लिखा कि आदरणीय बहन जी, सविनय निवेदन है कि वह बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ अपरिहार्य निजी कारणों के चलते वह पार्टी के कार्यों में पूरा समय और योगदान देने के लिए असमर्थ हैं. इसलिए वह अपनी स्वेच्छा से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और बिहार प्रदेश प्रभारी के पद से त्यागपत्र दे रहे हैं. उनके कार्यकाल के दौरान मिले स्नेह और मार्गदर्शन के लिए वह आप सभी का धन्यावाद करते हैं. कृपया उनका त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें.

यह भी पढ़ें: बिहार में हार के 13 दिन बाद एयरपोर्ट पर दिखे तेजस्वी, दिल्ली में बुलाई गई कांग्रेस की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिया होगा इस्तीफा!

सूत्र बताते हैं कि बिहार में बसपा के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार के इस्तीफे की वजह बिहार में उनके नेतृत्व में हुई पार्टी की करारी हार होगी. अनिल कुमार ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया होगा. गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिहार में 243 सीटों में से 192 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन 191 सीटों के उनके प्रत्याशी हार गए. बसपा केवल रामगढ़ सीट जीतकर मायावती की लाज बचाने में कामयाब रही. रामगढ़ सीट भी बसपा ने महज 30 वोटों के अंतर से जीती थी. बीएसपी के सतीश कुमार को 72,689 वोट मिले. वहीं बीजेपी के अशोक कुमार को 72,659 वोट मिले. ऐसे में सतीश ने 30 वोटों से जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद NDA को झटका, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से कई नेताओं का इस्तीफा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola