भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से युद्ध जैसे हालात थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ भारत की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ था। पाकिस्तान की तरफ से भारत के सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई। लेकिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के वार का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस दौरान भारत ने अपने कुछ सैनिकों को भी खोया। देश की रक्षा करते हुए बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज भी बलिदान हो गए। बिहार के मंत्री श्रवण कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुए मोहम्मद इम्तियाज को श्रद्धांजलि दी।
क्या बोले बिहार मंत्री और नेता प्रतिपक्ष?
शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देते हुए बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे बिहार के बेटे, हमारे बहादुर सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले के परिवारों का बदला लिया… हमें ऐसे बहादुर अधिकारियों के बलिदान पर गर्व है। पूरा देश, केंद्र सरकार और पीएम मोदी उनके परिवार के साथ हैं। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी को उन पर गर्व है, उन्होंने भारत के लोगों के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी…। बहादुर सशस्त्र बल हमारी रक्षा कर रहे हैं और इसीलिए हम सब चैन की नींद सो पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar News: तेजस्वी यादव ने मां-बेटे की बचाई जान, जानें कब-कहां और कैसे हुआ था हादसा?
राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर आज सुबह पटना एयरपोर्ट लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचा, पूरा शहर उनकी अंतिम यात्रा में उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचा। यहां पटना एयरपोर्ट पर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
पाक की गोलाबारी में शहीद हुए मोहम्मद
बता दें कि बिहार के मोहम्मद इम्तियाज बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर की पोस्ट पर तैनात थे। भारत-पाक तनाव के दौरान मोहम्मद इम्तियाज जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में ड्यूटी पर थे। यहां पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी में देश की रक्षा करते हुए मोहम्मद इम्तियाज ड्यूटी के दौरान ही वीरगति को प्राप्त हो गए।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
37 mins agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
3 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
17 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines