Madhubani road Accident DM car crushed mother child three dead: बिहार के मधुबनी जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां पर मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही थी। अब ताजा जानकारी के अनुसार, इलाज के दौरान इसकी भी मौत हो गई है। बता दें कि यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे हुआ था। जब डीएम की गाड़ी ने फुलपरास पुरवारी टोल के पास एक महिला और उसकी बच्ची को रौंद दिया। इसके बाद गाड़ी एनएच पर काम कर रहे मजबूर को कुचलते हुए रेलिंग से टकरा गई।
डीएम मौके से हुए फरार
इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। साथ ही डीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की और सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में शख्स को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। अब जानकारी मिली है कि उसकी भी मौत हो गई है। वहीं, डीएम हादसे के बाद मौके पर से फरार हो गए थे।
आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर लगाया जाम
मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला का नाम गुड़ियां देवी और बच्ची की उम्र सात साल बताई जा रही है। इस हादसे के बारे में चश्मदीदों का कहना है कि डीएम की गाड़ी में डीएम, ड्राइवर, एक बॉडीगार्ड और एक लड़की थी। हादसे के बाद सभी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने हंगामा किया और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही सड़क पर जाम लगा दिया। फिलहाल, आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
11 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
15 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines