हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election: बिहार में विपक्ष कैसे करेगा सीटों का बंटवारा? खुद को 30 तो कांग्रेस को 7 सीटें देना चाहती है राजद

Bihar Lok Sabha Seats Sharing: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीट बंटवारे को लेकर विपक्षी महागठबंधन के बीच पेच फंसता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने यहां 15 सीटें मांगी थी लेकिन सूत्रों का कहना है कि राजद उसे केवल 7 सीटें देना चाहती है।

विज्ञापन
मोदी पर बरसे राहुल, तेजस्वी।

Bihar Lok Sabha Seats Sharing : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में विपक्षी महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव की राजद (राष्ट्रीय जनता दल) 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहती है। कांग्रेस को उसने सात सीटों की पेशकश की है और वाम दलों को 3 सीटों का ऑफर दिया है। बता दें कि बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं।

इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कांग्रेस ने राजद से 15 सीटों की मांग की है। इसे लेकर कल यानी बुधवार को एक बैठक भी हुई थी। लेकिन, अब जैसी खबरें आ रही हैं उनसे लग रहा है कि बिहार में भी विपक्ष के बीच सीट बंटवारे को लेकर पेच फसा हुआ है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को गठबंधन में 9 सीटें मिली तीं और केवल एक किशनगंज सीट पर उसे जीत मिल पाई थी। वहीं, राजद इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

विज्ञापन

इन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस ने राजद से राज्य की 15 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही थी। उसने सासाराम, पूर्णिया, नवाजा, खगरिया, औरंगाबाद, समस्तीपुर, कटिहार, किशनगंज, मोतीहारी, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, मुजफ्फरपुर, बक्सर, मधुबनी और बेगूसराय की सीट अपने लिए मांगी थी। लेकिन सूत्रों का कहना है कि राजद कांग्रेस की इस मांग को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। वह उसे केवल 7 सीट देना चाहती है।

ये भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र में अब फडणवीस ही बॉस! BJP की ल‍िस्‍ट से व‍िरोध‍ियों का कटा ‘ट‍िकट’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बंगाल में BJP की अलग तैयारी! प्रदेश की सत्ता का सेमीफाइनल होगा आम चुनाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola