Lalu Prasad Yadav Attack on BJP for Caste Census: बिहार में जातिगत जनगणना होने के बाद से विपक्ष लगातार पूरे देश में जातिगत जनगणना की मांग कर रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में जातिगत जनगणना एक बड़ा मुद्दा रहा था। चुनाव खत्म होने के बाद से अब राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से ये मुद्दा उठा लिया है। साथ ही लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब की एक रिसर्च रिपोर्ट को शेयर किया है।
वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब की रिसर्च रिपोर्ट
लालू प्रसाद द्वारा शेयर की गई वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब इस रिसर्च रिपोर्ट में पिछड़ों/दलितों और आदिवासियों की संपत्ति के आकड़ों से जुड़ी काफी जानकारी दी गई है। इस रिसर्च रिपोर्ट में देश के अंदर तेजी से बढ़ती सामाजिक-आर्थिक गैरबराबरी को उजागर किया गया है। रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक देश की कुल संपत्ति का 88.4 प्रतिशत हिस्सा उच्च जातियों के पास है, वहीं सिर्फ 9.0 प्रतिशत हिस्सा OBC के पास है, जबकि मात्र 2.4 प्रतिशत हिस्सा ही अनुसूचित जाति और जनजाति के पास है।
यह भी पढ़ें: शादी की अजीबोगरीब रस्में, यहां दूल्हे की ‘जूता चुराई’ की जगह होती है ‘जूते से पिटाई’
‘कुंडली मारे बैठे संपन्न लोगों का…’
इस रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2013 में देश की संपत्ति में OBC का 17.3 प्रतिशत हिस्सा था, जो साल 2022 तक में घटकर 9 प्रतिशत ही रह गया है। इसके साथ ही लालू प्रसाद ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि देश में छोटे और मध्यम आकार के व्यवसाय लगातार घटते जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान बर्बाद हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश की लगभग 85 प्रतिशत आबादी OBC/SC/ST है। यही कारण है कि भाजपा जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती क्योंकि इससे हर क्षेत्र में कुंडली मारे बैठे संपन्न लोगों का प्रभुत्व उजागर हो जाएगा।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
13 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
17 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines