Bihar News: बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लगातार सियासी घमासान मचा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है। वहीं, राज्य में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले काफी समय से राज्य में आपराधिक घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच बिहार के पूर्व सीएम और RJD के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।
लालू प्रसाद का नीतीश सरकार पर हमला
लालू प्रसाद ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए सीएम नीतीश से सवाल पूछा कि क्या वह ये बता सकते हैं कि शाम 5 बजे उनके घर में घुसने के बाद राज्य में कितनी हत्याएं होती हैं। उन्होंने आगे लिखा कि क्या सीएम नीतीश कुमार जानते, पहचानते और समझते हैं कि उनके शासनकाल के दौरान राज्य में कुल 65,000 हत्याएं हुई हैं? अपनी इस पोस्ट में लालू प्रसाद ने नीतीश-बीजेपी के गठबंधन पर निशाना साधते हुए लिखा कि उनकी सरकार ने राज्य की विधि व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में पहले कभी भी पुलिस इतनी भ्रष्ट, कमजोर और लापरवाह नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Indore Couple Case Update: सोनम रघुवंशी मामले में ड्राइवर का बड़ा खुलासा, ऐसे जाएगी गुवाहाटी
आरक्षण के मुद्दे पर भड़के थे तेजस्वी
बता दें कि हाल ही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर आरक्षण के मुद्दे को लेकर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने सीएम नीतीश पर आरोप लगाया कि उन्होंने न सिर्फ उनके पत्र का जवाब नहीं दिया, बल्कि जानबूझकर संवेदनशील मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव ने 4 जून को मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने की मांग की थी।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
15 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
17 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
21 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
22 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines