News24 Journalist Attacked in Katihar School : बिहार के कटिहार जिले के एक स्कूल में रिएलिटी चेक करने पहुंचे न्यूज24 के पत्रकार प्रिंस गुप्ता पर स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने ही हमला कर दिया। उन्हें कई घंटों तक बंधक भी बनाए रखा। दरअसल, प्रिंस गुप्ता यह देखने पहुंचे थे कि नए साल के मौके पर स्कूल खुला है या नहीं क्योंकि प्रशासन ने नए साल पर भी स्कूल खोलने का निर्देश दिया था। यह घटना मनिहारी में स्थित पन्ना लाल सुरेंद्र लाल प्लस 2 विद्यालय की है।
प्रिंस गुप्ता जब स्कूल पहुंचे तो उनके और कैमरामैन के साथ मारपीट की गई और शिक्षकों ने उनकी माइक आईडी भी तोड़ दी। इसके बाद उन्हें बंधक बना लिया। प्रिंस ने बताया कि शिक्षा विभाग ने नियम लागू किया है कि नए साल पर सभी स्कूल खुले रहेंगे और हम यही देखने पहुंचे थे। लेकिन शिक्षकों ने यहां गुंडों की तरह व्यवहार किया। किसी तरह उन्होंने बाहर लोगों तक यह जानकारी पहुंचाई तब स्थानीय लोगों ने आकर उन्हें छुड़ाया।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने की सख्त कार्रवाई की मांग
जब मामला बढ़ा तो प्रिंसिपल और शिक्षक सभी वहां से भाग गए। बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर भी इसी तरह का मामला सामने आया था। इस पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में जैसा ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि स्कूलों में बच्चे आ रहे हैं असल में ऐसा है नहीं। उन्होंने कहा कि सच्चाई जानने पहुंचे पत्रकार के साथ जैसा व्यवहार हुआ उसके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
चिराग पासवान बोले- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला हुआ
वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है और उस पर ऐसा हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रशासन को इसकी तत्काल जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पासवान ने आगे कहा कि प्रकार पर हमले की इस घटना को कतई हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह बहुत गंभीर मामला है। सच्चाई दिखाने पहुंचे पत्रकार पर इस तरह का हमला बिल्कुल ठीक नहीं है।
<
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines