Jeetan Ram Manjhi Clarification on Resignation (अमिताभ ओझा, पटना): बिहार के सियासी गलियारों में एक हलचल मची हुई है। चर्चा है कि जीतन राम मांझी मोदी कैबिनेट छोड़ रहे हैं। उनका मोह भंग हो गया है, इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के टिकट नहीं मिलने से वे नाराज हो गए हैं, लेकिन इन चर्चाओं पर जीतन राम मांझी ने विराम लगा दिया है। उन्होंने मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है।
उन्होंने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके स्पष्टीकरण दिया और लिखा कि कुछ वेब पोर्टल और समाचार चैनलों के द्वारा भ्रमक खबर प्रचारित/प्रसारित किया गया है कि जीतन राम मांझी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे, जबकि उन्होंने मुंगेर की जनसभा में हो रही देरी को लेकर कहा था कि आप लोग लेट कर रहें हैं, जिसके कारण मेरी फ्लाइट छूट जाएगी और मुझे कैबिनेट छोड़ना पड़ेगा।
वैसे लोगों को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ नहीं छोडूंगा। हम सब अभी देश और बिहार के हित का कार्य कर रहें हैं तो कुछ मीडिया घराना विपक्ष के इशारे पर हमें बाटने की कोशिश कर रहा है। लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि वह सचेत हो जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ न्यायालय की शरण लूंगा और प्रेस काउंसिल में उनकी शिकायत दर्ज कराऊंगा।
मुंगेर में जनसभा में यह कहा था मांझी ने
बता दें कि जीतन राम मांझी ने मुंगेर में एक जनसभा में अपनी और अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ताकत दिखाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि NDA ने उनकी पार्टी को कमजोर समझ लिया है, जो गलती साबित हो सकती है। NDA में उपेक्षा हो रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव में कोई सीट नहीं दी गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी कोई सीट नहीं दी जा रही। कहते हैं कि सीटें मांगी नहीं, इसलिए मिली नहीं। यह अन्याय है।
ऐसा लग रहा है, जैसे हमारा और हमारी पार्टी का कोई वजूद नहीं है, इसलिए चुनाव में सीटें नहीं दी जातीं, लेकिन जिसने हमारी ताकत देखनी है, हमारी जनसभा में आओ। झारखंड में चुनाव जीतने की हमारी औकात नहीं थी। दिल्ली में चुनाव जीतने की भी हमारी औकात नहीं है, लेकिन बिहार में हम अपनी औकात दिखाएंगे। हम अपने नहीं, दलितों के फायदे के लिए सीटें मांग रहे थे। लगता है कैबिनेट छोड़नी पड़ेगी। मेरी बात आगे बढ़ती है, इसलिए लग रहा है कि मोदी कैबिनेट छोड़नी पड़ेगी। लोग हमारे साथ हैं, हमारे पास वोट हैं तो हमें सीट क्यों नहीं मिली, यह सवाल पूछना है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
23 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines