JDU Gave Prashant Kishor 72-hour Ultimatum: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसका असर अब राजनीतिक गलियारों में भी देखने को मिल रहा है। राज्य की सियासी फिजां बदलने लगी है। बिहार की राजनीतिक पार्टियों के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सभी पार्टियां एक-दूसरे को लेकर नए-नए खुलासे करने का दावा कर रही हैं। इसी बीच जेडीयू की तरफ से प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।
जेडीयू प्रवक्ता के बड़े आरोप
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई तथ्यों के साथ यह खुलासा किया है। JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह राजनीति नहीं, बल्कि धंधा कर रहे हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी में वित्तीय पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने कहा कि जन सुराज वास्तव में ‘जन स्वराज’ नहीं, बल्कि ‘धन का राज’ है।
कहां से हो रही है फंडिंग
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र के नाम पर कंपनी राज बिहार को स्वीकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज को फंडिंग करने वाली संस्था ‘जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट’ है। इसका ऑफिस बेंगलुरु में है, लेकिन इस ट्रस्ट को पैसा कौन दे रहा है? इसका कोई हिसाब नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रशांत किशोर अपनी पार्टी का अकाउंट नंबर सार्वजनिक करें, जिससे साफ हो सके कि पार्टी को फंडिंग कहां से की जा रही है।
72 घंटे का अल्टीमेटम
JDU प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कोई भी कंपनी किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं चला सकती। प्रशांत किशोर की पार्टी को कोई कॉरपोरेट फर्म चला रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वो 72 घंटे के अंदर जनता के सामने अपनी पार्टी की फंडिंग से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करते हैं तो वो जनता के लिए राजनीति कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP के 12 जिलों में बारिश, बिहार में सर्द हवाओं से करवट लेगा मौसम, पढ़ें IMD अपडेट
प्रशांत किशोर जनता को बताएं सच
इसके साथ ही जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि चैरिटी ट्रस्ट के जरिए राजनीतिक पार्टी को फंड देना कंपनी एक्ट का उल्लंघन है। उन्होंने प्रशांत किशोर को 9 फरवरी तक जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कहा है कि अगर प्रशांत किशोर सच नहीं बताते हैं, तो वह खुद इस सच का खुलासा करेंगे। नीरज कुमार ने कहा कि यह खुलासा अभी पहला पार्ट है, जल्द ही पूरे सबूत जनता के सामने बाकी का सच रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
27 mins agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
16 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
16 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
23 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines