JDU Allegations on RJD Electoral Bonds: (अमिताभ ओझा, पटना) लोकसभा चुनाव के दौरान पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। मगर इसी बीच बिहार के सियासी गलियारों से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर बड़ा आरोप लगाया है।
जेडीयू का आरोप
जेडीयू प्रदेश कार्यालय में मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और राजीव रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन के साथ नीरज कुमार ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव शराब कंपनियों से करोड़ो का चंदा लेते है। जुलाई 2023 से जनवरी 2024 तक राजद को कुल 70 करोड़ रुपए का इलेक्ट्रोल बॉन्ड मिला था। राजद ने 46 करोड़ 64 लाख रुपए शराब कंपनियों से इलेक्ट्रोल बॉन्ड के रूप में चंदा लिया। तेजस्वी यादव की शराब व्यपारियों से क्या डील हुई थी? यह तेजस्वी को बताना चाहिए । ये शराब की कंपनी बंगाल की थी जिनसे राजद को करोड़ो का एलेक्ट्रोरेल बांड मिला था।
तेजस्वी यादव की लुका छिपी
नीरज कुमार और राजीव रंजन ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव शराब कंपनियों के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। अब तेजस्वी बताएं कि शराब कंपनियों से उनकी कितने की डील हुई थी? जिस शराब कंपनी का प्रॉफिट 2023-24 में 13.78 करोड़ है। उसने राजद को 46 करोड़ चंदा दिया है।
जेडीयू को कितना मिला चंदा?
शराबबंदी कानून मानव सूचकांक को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है। लेकिन तेजस्वी यादव ने महिला और युवाओं के हितों की अनदेखी करते हुए शराब कंपनियों से चंदा लिया। राजीव रंजन ने कहा कि 12 अप्रैल 2019 से जनवरी 2024 तक जेडीयू को केवल 14 करोड़ इलेक्ट्रोल बॉन्ड के रूप में मिले, तेजस्वी बताएं कि आखिर शराब कंपनियों ने उन्हें यह चंदा क्यों दिया, नहीं तो इस मामले में आगे और खुलासे जदयू की ओर से किए जायेंगे।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
16 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines