Indore Couple Case Update: इंदौर कपल के मिसिंग मिस्ट्री हनीमून पर से पर्दा उठ गया है। इस मामले की सच्चाई ने सभी के पैरों तले जमीन खिसका दी। आज सोनम रघुवंशी अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या मामले में गिरफ्तार कर ली गई है। मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी को लेकर पटना पहुंच चुकी है। यहां सोनम को फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, सोनम को पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट में गुवाहाटी ले जाया जाएगा। फिलहाल, शिलांग पुलिस की टीम सोनम रघुवंशी को लेकर 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर निकल गई है।
क्या बोला ड्राइवर?
इस दौरान पुलिस के साथ सोनम को फुलवारी थाने लेकर आने वाले ड्राइवर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह गाजीपुर से अभी सोनम रघुवंशी को लेकर आया है। मीडिया के पूछने पर ड्राइवर ने बताया कि उनके साथ स्क्वाड की कई गाड़ियां थीं। उसने कहा कि वह पुलिस के साथ सोनम को गाजीपुर से पटना लेकर आया है। लेकिन, अब यहां से सोनम को कहां ले जाएंगे, इसका कोई अंदाजा नहीं है, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder Case : क्या होती है ट्रांजिट रिमांड? जिसके जरिए सोनम को साथ ले जाएगी शिलॉन्ग पुलिस
सोनम ने पुलिस से मांगा था खाना
वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, सोनम समेत सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच फुलवारी थाने में रखा गया है। आज दिन में उन्हें पुलिस हवाई जहाज से सीधे गुवाहाटी लेकर जाएगी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सोनम पूरे रास्ते शांत बैठी हुई थी। उसने एक बार पुलिस से खाना मांगा था। जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की फ्लाइट से मेघालय पुलिस सोनम को पटना से गुवाहाटी लेकर जाएगी। इसके बाद गुवाहाटी से शिलांग ले जाएगी।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
16 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
19 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
23 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
23 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines