Gen-Z Voters Role in Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में Gen-Z वोटर्स काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि दोनों महागठबंधनों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों ने युवा मतदाताओं के साथ ‘यूथ पॉलिसी’ बनाई है, क्योंकि इस बार के चुनावी रण में हर चौथा वोटर Gen-Z है, जो 1997 के बाद पैदा हुआ है. बिहार की करीब 58 प्रतिशत (14.7 लाख) आबादी 25 साल के कम उम्र के यंग वोटर्स की है, जो पहली बार मतदान करेंगे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि बिहार का Gen-Z वोट बैंक किसके खाते में जाएगा?
यह भी पढ़ें: ‘… तो तेजस्वी को भी सजा दिलाने का करेंगे काम’, प्रेस वार्ता में RJD नेता ने बताई जीत के बाद की रणनीति
15 लाख वोटर्स पहली बार करेंगे मतदान
बता दें कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद बिहार में कुल वोटर 7.41 करोड़ हैं. इनमें 3 करोड़ 92 लाख 7 हजार 804 पुरुष मतदान हैं. 3 करोड़ 49 लाख 82 हजार 828 महिला मतदाता हैं. वहीं 1997 के बाद जन्में Gen-Z वोटर्स करीब 1.75 करोड़ हैं. हनमें से भी करीब 15 लाख वोटर्स फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं. हर विधानसभा सीट पर करीब 70 हजार यंग वोटर्स हैं, जो चुनावी हवा का रूख बदलने की ताकत रखते हैं. इन्हीं 15 लाख वोटर्स को साधने के लिए INDIA ब्लॉक महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव, NDA गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार और जनसुराज की ओर से प्रशांत किशोर ने घोषणाएं की है.
यह भी पढ़ें: महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया सीएम फेस, प्रेस कॉन्फ्रेंस के पोस्टर से हुआ खुलासा
युवाओं के लिए NDA गठबंधन की पॉलिसी
बता दें कि JDU नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA महागठबंधन ने युवाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं. नीतीश कुमार 12वीं पास और ग्रेजुएट हो चुके बेरोजगार युवाओं को 2 साल तक 1000 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा कर चुके हैं. एक करोड़ नौकरियां देने का वादा नीतीश कुमार कर चुके हैं. दूसरी ओर, प्रधानमंत्री मोदी पहले से ही युवाओं की पसंद बने हुए हैं. उन्होंने डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट और सरकारी योजनाओं के तहत दिया जाने वाला सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाकर युवाओं को साधा है. चिराग पासवान भी ‘बिहार फर्स्ट’ का ऐलान करके युवा मतदाताओं को लुभाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: जब BJP ने लालू यादव पर किया था भरोसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया किस्सा
युवाओं के लिए INDIA गठबंधन की पॉलिसी
बता दें कि RJD तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले INDIA महागठबंधन की ओर से भी युवाओं के लिए कई ऐलान किए गए हैं. तेजस्वी यादव तो आजकल जींस-टीशर्ट पहनकर युवाओं के बीच जाकर उन्हें लुभाते नजर आते हैं. तेजस्वी यादव घोषणा कर चुके हैं कि अगर बिहार में INDIA महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर को एक सरकारी नौकरी दी जाएगी. हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पैरामेडिकल और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा की हुई है.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
16 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
17 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines