बिहार विधानसभा चुनाव में NDA और INDIA गठबंधन में सीट और टिकट बंटवारे को लेकर लगातार असंतोष सामने आ रहा है. कई सीटों से दोनों ही गठबंधन में नाराजगी देखने को मिल रही है, इसी बीच गौरा बौराम निर्वाचन क्षेत्र में एक अजीब राजनीतिक गतिरोध देखने को मिल रहा है. राजद के नेता तेजस्वी यादव अब लालटेन चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने वाले हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बन गई है कि तेजस्वी यादव अपनी ही पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे प्रत्याशी के विरोध में प्रचार करेंगे.
दरअसल यह स्थिति महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव के कारण उत्पन्न हुई है. इसकी चर्चा खूब हो रही है. दरअसल राजद ने गौरा बौराम सीट से अफजल अली खान को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया और लालटेन का चुनाव चिन्ह और कागजात भी मिल गए. पार्टी से अनुमति मिलते ही अफजल अली खान प्रचार-प्रसार के लिए अपने क्षेत्र में निकल गए लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान में यह सीट VIP को दे दी गई.
पार्टी की तरफ से उन्हें मनाने और नामांकन वापस लेने की बात कही गई, सबको उम्मीद थी कि वह मान जाएंगे और नामांकन वापस ले लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अफजल अली खान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. चुनाव अधिकारियों ने भी कह दिया कि अफजल ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया हुआ है, उनके पास सभी दस्तावेज वैध हैं. ऐसे में उनका नामांकन भी रद्द नहीं किया जा सकता.
ऐसे में अब अफजल अली खान का नाम ईवीएम पर राजद के सिंबल लालटेन चुनाव चिन्ह के सामने दिखाई देगा और महागठबंधन में VIP के होने के नाते तेजस्वी यादव उनके उम्मीदवार के लिए प्रचार करने भी जाने वाले हैं. इस खींचतान की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है. जानकारों का कहना है कि महागठबंधन में चल रही इस खींचतान का परिणाम चुनाव नतीजों में देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या बीजेपी में शामिल हो गए VIP के उम्मीदवार? मुकेश सहनी ने दी सफाई
गौरा बौराम सीट पर साल 2020 में VIP के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी लेकिन जीते हुए VIP के विधायक स्वर्ण सिंह बीजेपी में शामिल हो गए. इससे पहले साल 2015 और 2010 में जेडीयू के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी. अब इस सीट में अजीब मुकाबला देखने को मिल सकता है.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines