जीवेश तरुण, बेगूसराय
Former BJP MLA Lalan Kunwar Attack Begusarai: बिहार के बेगूसराय में BJP के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे अनुराग प्रताप पर जानलेवा हमला हुआ है। उन पर फायरिंग की गई। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव की है। सूत्रों की मानें तो इस फायरिंग के पीछे हाल ही में जेल से निकला शराब माफिया सौरभ कुमार का हाथ है। उसने पहले पूर्व विधायक के बेटे और मुखिया अनुराग प्रताप को धमकी दी। फिर जब पिता-पुत्र उसके यहां बात करने गए तो जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि इस घटना में पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
चार दिन पहले ही जेल से निकला सौरभ
बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार शराब मामले में चार दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है। शनिवार को सुबह उसने अनुराग प्रताप को फोन किया। उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर कहा कि तुम लोगों ने ही पुलिस से उसकी शराब पकड़वाई है। तुम्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।
ये भी पढ़ें: Manish Verma कौन? जिन्हें नीतीश ने तेजस्वी के मुकाबले उतारा मैदान में, 4 महीने रहेंगे यात्रा पर
पिता-पुत्र पर की फायरिंग
इस फोन कॉल के बाद मुखिया अनुराग प्रताप बाइक से सौरभ कुमार के यहां पहुंच गए। अनुराग को यहां सौरभ की मां मिलीं, जिनसे बातचीत करनी शुरू कर दी। तभी अनुराग के पिता पूर्व विधायक ललन कुंवर भी शराब माफिया के घर पहुंच गए। मुखिया का आरोप है कि जब वे सौरभ की मां से बात कर रहे थे, तभी शराब माफिया पहुंचा और हथियार से फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके साथ तीन अन्य बदमाश भी थे।
ये भी पढ़ें: यूपी-बिहार में अगले 48 घंटे तबाही का खतरा! अफसरों की छुट्टियां रद्द, पूर्वांचल के 45 जिलों में येलो अलर्ट
बॉडीगार्ड ने दी चेतावनी तो भागे बदमाश
जानकारी के अनुसार, सभी बदमाशों के पास हथियार थे और उन्होंने टार्गेट करके फायरिंग की। तभी पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड ने पिस्तौल तानकर चेतावनी दी, जिसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना तेघरा थाना पुलिस और डीएसपी को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
ये भी पढ़ें: बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग पकड़ा, मुखिया का भाई सरगना, नामी गिरामी लोगों को फंसाया
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines