Live Updates
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: ईमामगंज सीट पर जीता मांझी का प्रत्याशी
बिहार में हम पार्टी को एक सीट पर जीत मिल गई है। दीपा कुमारी ने ईमामगंज सीट से जीत हासिल की है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: बिहार जीत पर बोले जेपी नड्डा
बिहार में शानदार प्रदर्शन के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को धन्यवाद दिया है। कहा कि बिहार के जनता के बहुत-बहुत प्रणाम। जय सिया राम। कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: बीजेपी ने मनाया जश्न
पटना में भाजपा नेताओं ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न मनाते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए तैयार है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: बिहार रिजल्ट पर गृहमंत्री का पहला बयान
बिहार में रुझाने में एनडीए की जीत पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। अमित शाह ने कहा कि यह मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चिराग के खाते में आई पहली सीट
बिहार में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी ने पहली जीत दर्ज की है। गोविंदगंज में राजू तिवारी ने जीत दर्ज की है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: बिहार में जीत पर दिल्ली में हलचल शुरू
बिहार में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली में हलचल शुरू हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे हैं।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: जेडीयू ने अब तक जीतीं 4 सीटें
सभी चरणों की मतगणना के बाद जेडीयू ने कल्याणपुर, अलौली, हरनौत और बेलागंज विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। अन्य सीटों के लिए मतगणना जारी है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग का 243 सीटों पर रुझान
चुनाव आयोग का 243 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 95
जेडीयू- 84
आरजेडी- 25
एलजेपी- 19
कांग्रेस- 1
सीपी (एमएल)- 2
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: NDA को मिला बहुमत, क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
बिहार में एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "बिहार की जनता का हृदय से आभार। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम हुआ है, यही कारण है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर हमें आशीर्वाद दिया है"
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के आवास पर जश्न का माहौल
दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के 25591 वोटों से आगे होने पर उनके आवास पर जश्न का मनाया जा रहा है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: लखनऊ तक पहुंचा जीत का जश्न
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में एनडीए की बढ़त के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर जश्न का माहौल फुल नगाड़े बजाए गए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ब्रिज बहादुर और शिवभूषण सिंह समेत कई नेता पहुंचे।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: शाम बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे पीएम मोदी
बिहार चुनाव में शानदार रूझाने के बीच सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी शाम को दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: मोकामा में अनंत सिंह जीत तय
बिहार में मोकामा सीट पर चुनाव एक तरफा होता जा रहा है। सीट पर 20 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। आरजेडी से प्रत्याशी और बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अभी तक 77434 वोट मिल चुके हैं। वहीं बीजेपी के वीणा देवी को अभी तक 53972 वोट मिले हैं। अनंत सिंह करीब 23462 वोटो से आगे हैं।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: तेजस्वी यादव काफी पीछे
बिहार की राघोपुर सीट पर 9 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें अभी तक बीजेपी के सतीश कुमार आगे चल रहे हैं। सतीश को अब तक 35635 वोट मिल चुके हैं। वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अभी तक 33347 वोट मिले हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव को 2288 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: 4 सीटों पर आरएलएम आगे
बिहार में अभी तक 4 सीटों पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी (RLM) को बढ़त मिली है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: कांग्रेस की बुरी हार?
बिहार के चुनाव परिणाम के रुझान में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। इसमें कांग्रेस महज 4 सीटों पर आगे है। जबकि सीपीआई एमएल 5 और औवेसी की पार्टी 5 सीटों पर आगे है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: AIMIM 4 सीटों पर आगे
बिहार में चुनाव परिणाम के रुझान सामने आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने सभी 243 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें औवेसी की पार्टी 4 सीटों पर चल रही है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग का 243 सीटों पर रुझान
चुनाव आयोग का 243 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 85
जेडीयू- 76
आरजेडी- 35
एलजेपी- 20
कांग्रेस- 6
सीपी (एमएल)- 7
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग का 243 सीटों पर रुझान
चुनाव आयोग का 243 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 84
जेडीयू- 77
आरजेडी- 35
एलजेपी- 22
कांग्रेस- 7
सीपी (एमएल)- 5
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग का 242 सीटों पर रुझान
चुनाव आयोग का 242 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 84
जेडीयू- 76
आरजेडी- 35
एलजेपी- 22
कांग्रेस- 6
सीपी (एमएल)- 6
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के वरिष्ठ ऑब्जर्वर अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव जीतना एक बात है लेकिन देश में जिस तरह का माहौल चल रहा है। कांग्रेस की विचारधारा देश हित में है इन लोगों ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से धनबल के माहौल इकट्ठा कर लिया है। ED के नोटिस आ जाते हैं 50 करोड़ दो तो यही नोटिस खत्म हो जाता है। अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यह संवैधानिक है, पीएम निधि फंड में जमा कराया जा सकता है, इस रकम को लेकिन नहीं हुआ। इसका हमारे खिलाफ उपयोग कर रहे थे।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: बेहद कम वोटों से लीड कर रही है जेडीयू
चुनाव आयोग की साइट के अनुसार जेडीयू 6 सीटों पर 1000 से कम वोटो लीड ले रही है। 6 सीटों पर 500 से कम वोटो से लीड ले रही है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग का 238 सीटों पर रुझान
चुनाव आयोग का 238 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 81
जेडीयू- 82
आरजेडी- 33
एलजेपी- 22
कांग्रेस- 6
सीपी (एमएल)- 5
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: पवन खेड़ा का आयोग पर बड़ा बयान
बिहार में रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बड़ा बयान दिया है। पवन खेड़ा ने कहा कि यह लड़ाई अब बीजेपी जेडीयू आरजेडी कांग्रेस की लड़ाई नहीं रह गई है। यह लड़ाई अब भारत की जनता बना चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बीच में है, जिस तरह से रुझान और नतीजे सामने आ रहे हैं उसे देश की जनता देख रही है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग के रुझान में एनडीए को बहुमत
चुनाव आयोग का 235 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।
बीजेपी- 76
जेडीयू- 78
आरजेडी- 39
एलजेपी- 21
कांग्रेस- 7
सीपी (एमएल)- 5
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: रुझानों में कांग्रेस एलजेपी से भी पीछे
चुनाव आयोग ने अभी तक 232 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें कांग्रेस को एलजेपी से भी कम सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
चुनाव आयोग का 232 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 73
जेडीयू- 77
आरजेडी- 42
एलजेपी- 18
कांग्रेस- 7
सीपी (एमएल)- 5
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग का 225 सीटों पर रुझान
चुनाव आयोग का 225 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 69
जेडीयू- 71
आरजेडी- 43
एलजेपी- 17
कांग्रेस- 9
सीपी (एमएल)- 5
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग का 186 सीटों पर रुझान
चुनाव आयोग का 186 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 56
जेडीयू- 61
आरजेडी- 33
एलजेपी- 15
कांग्रेस- 10
सीपी (एमएल)- 2
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: 137 सीटों पर आया रुझान
चुनाव आयोग का 137 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 44
जेडीयू- 43
आरजेडी- 24
एलजेपी- 12
कांग्रेस- 3
सीपी (एमएल)- 1
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग का 78 सीटों पर रुझान
चुनाव आयोग का 78 सीटों पर रुझान
बीजेपी- 28
जेडीयू- 20
आरजेडी- 17
एलजेपी- 7
कांग्रेस- 3
सीपी (एमएल)- 1
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: 6 सीटों पर चिराग की पार्टी आगे
अभी तक रुझानों में 6 सीटों पर चिराग को फायदा दिख रहा है। इसमें दौराली, बख्तियारपुर, फतुआ, बोध गया, गोविंदपुर, महुआ सीटें शामिल हैं।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: कांग्रेस इन दो सीटों पर आगे
बिहार चुनाव परिणाम के रुझानों में कांग्रेस विक्रम और बग्गा सीट पर आगे चल रही है।न
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: 35 सीटों पर आए रुझान
बीजेपी- 16
जेडीयू- 9
आरजेडी- 4
एलजेपी- 3
कांग्रेस- 2
सीपी (एमएल)- 1
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: आयोग ने 16 सीटों पर दिया रुझान
चुनाव आयोग का आया रुझान, BJP को मिली इतनी बढ़त
बीजेपी- 7
जेडीयू- 3
कांग्रेस- 2
आरजेडी- 2
एलजेपी- 2
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates:चुनाव आयोग ने 7 सीटों पर दिया रुझान
चुनाव आयोग ने 7 सीटों पर दिया रुझान
बीजेपी- 5
आरजेडी- 2
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: BJP इन दोनों सीटों पर आगे
चुनाव आयोग ने बताया कि औराई और राजनगर सीट से बीजेपी आगे चल रही है।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: पोस्टल बैलेट क्या होते हैं, सबसे पहले गिनती
डाक मतपत्र, जिन्हें आमतौर पर मेल-इन मतपत्र कहा जाता है, पात्र मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाए बिना अपना वोट डालने की अनुमति देते हैं। मतगणना शुरू होते ही, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती करता है। ये पहले गिने गए मत अक्सर परिणाम वाले दिन शुरुआती रुझानों को प्रभावित करते हैं।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: आयोग ने शुरू की मतगणना
बिहारचुनाव2025 के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य के 38 जिलों के सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 8 निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनावों के लिए भी मतगणना शुरू।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: SIR पर नहीं आई कोई अपील
बिहार में शून्य पुनर्मतदान और शून्य अपील के साथ चुनाव परिणाम आने वाले हैं। आयोग को कहीं भी पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 38 जिलों में से किसी से भी एक भी अपील दायर नहीं की गई।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: मतगणना से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बिहार विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को होने वाली मतगणना के लिए राज्य के 38 जिलों के 46 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के मद्देनजर पटना में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे।
ECI Bihar Chunav Result 2025 Live Updates: चुनाव आयोग शुरू करेगा काउंटिंग
बिहार चुनावों के लिए चुनाव आयोग 8 बजे काउंटिंग शुरू करेगा। इसके लिए आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Election Commission of India (ECI) Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 on eci.gov.in, results.eci.gov.in: बिहार के चुनाव जितना बिहार की जनता के लिए खास है, उतना ही चुनाव आयोग के लिए भी। बिहार में चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का रिवीजन (SIR) कराया। बिहार समेत पूरे देश में विपक्ष ने इसका विरोध किया। राजनीतिक पार्टियां सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गईं लेकिन चुनाव आयोग ने अपने कदम पीछे नहीं खींचे। उल्टा आयोग ने पूरे देश में SIR लागू कराने का ऐलान कर दिया।
हालांकि बिहार में वोटर लिस्ट में लाखों अवैध वोटरों के नाम हटने से काफी बवाल हुआ। इन सबके बावजूद आयोग तैयारियों में जुटा रहा। 6 नवंबर को पहले और 11 नवंबर को दूसरे चरण में बिहार की 243 सीटों पर चुनाव कराए। आज बिहार में चुनाव परिणाम के साथ ही चुनाव आयोग की मेहनत का भी रिजल्ट आएगा।
Bihar Election Result 2025: बिहार में 14 नवंबर को राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है। मतगणना शुरू होते ही वोटर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम रुझान और अपडेट देख सकेंगे। आप ECI पोर्टल और ऐप पर नतीजे इस तरह देख सकते हैं-
आधिकारिक ECI वेबसाइट https://results.eci.gov.in पर जाएं। ‘बिहार चुनाव परिणाम’ सर्च करें। होमपेज पर, ‘चुनाव परिणाम’ या ‘विधानसभा चुनाव परिणाम’ नाम से मेनू या लिंक देखें। ‘निर्वाचन क्षेत्रवार रुझान और परिणाम’ या ‘राज्यवार परिणाम’ विकल्प देखें।
इसके अलावा यदि आप निर्वाचन क्षेत्रवार परिणाम देखना चाहते हैं, तो सभी निर्वाचन क्षेत्रों की ड्रॉप-डाउन सूची देखने के लिए मानचित्र के ऊपर टैब करें। जब आप किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र का चयन करते हैं, तो यह विस्तार से जानकारी दिखाएगा। इसमें उम्मीदवार-वार मतों की संख्या, जीत का अंतर और मतगणना के पूरे दौर शामिल हैं।
इसके अलावा, ECI के वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी बिहार चुनाव परिणाम 2025 देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
23 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines