हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

पूर्वी चम्पारण में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, साइबर फ्रॉड, हवाला कारोबार और फेक करेंसी नेटवर्क के खिलाफ एक्शन

NIA conducts raids on East Champaran: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने रविवार सुबह बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की. साइबर फ्रॉड, हवाला कारोबार और फेक करेंसी नेटवर्क के खिलाफ एक्शन लेते हुए NIA की ओर से यह रेड की गई है. पढ़ें अमिताभ ओझा की रिपोर्ट

विज्ञापन

NIA conducts raids on East Champaran: पूर्वी चम्पारण से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने रविवार सुबह जिले में तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. कार्रवाई चकिया थाना क्षेत्र के कोइला बेलवा, आदापुर थाना क्षेत्र के अररा गांव, और एक अन्य लोकेशन पर की जा रही है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई हवाला कारोबार, साइबर फ्रॉड और फेक करेंसी रैकेट के संभावित नेटवर्क की जांच को लेकर की जा रही है. कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी NIA टीम के साथ मौजूद है.

चकिया में दिवंगत नारायण पाठक के घर दबिश

सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम चकिया के कोइला बेलवा गांव में दिवंगत नारायण पाठक के घर पहुंची, जहाँ परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में रख कर पूरे घर की सघन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान परिवार के सभी मोबाइल फोन जब्त किए गए. जानकारी यह भी सामने आई है कि नारायण पाठक की बेटी प्रियंका, जिसकी कुछ समय पहले हादसे में मौत हो गई थी, उसके बैंक खाते से लगातार करोड़ों का लेन–देन होता रहा. इसी सिलसिले में NIA ने प्रियंका के पति और नेपाल के नागरिक धीरज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. धीरज बीते एक सप्ताह से अपने ससुराल में रह रहा था.

यह भी पढ़ें: कौन थे 7 बार के नेशनल चैंपियन रोहित धनकड़? जिनकी भिवानी में हत्या, शादी समारोह में हुई वारदात

विज्ञापन

आदापुर में पासवान परिवार के घर छापेमारी

दूसरी तरफ आदापुर थाना क्षेत्र के अररा गांव में NIA की टीम ने रुदल पासवान के घर दबिश दी. टीम यहां जीतेन्द्र पासवान की तलाश में आई थी, लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं मिला. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है. NIA टीम हवाला लिंक की जांच भी कर रही है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई हवाला कारोबार, साइबर फ्रॉड और फेक करेंसी रैकेट के संभावित नेटवर्क की जांच को लेकर की जा रही है. कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी NIA टीम के साथ मौजूद है.

यह भी पढ़ें: अलवर में पुलिसवाले की दूसरी शादी में बाथरूम ड्रामा, पहली पत्नी के छापे ने फेल किया खेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola