हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Darbhanga Gangwar: बिहार के दरभंगा में दिनदहाड़े सफारी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग, तीन की मौत

विज्ञापन
Bihar Gangwar

Darbhanga Gangwar: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर है। बहेड़ी-लहेरियासराय मेन रोड पर गुरुवार की शाम बाइक सवार छह बदमाशों ने सफारी कार से जा रहे लोगों को घेरकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए जांच शुरू की है।

बताया जा रहा है कार सवार लोगों ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। तलाशी के दौरान कार से खोखे बरामद किए गए हैं। एक मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

https://twitter.com/ANI/status/1671873977416056832?s=20

विज्ञापन

एसपी बोले- अनिल सिंह का आपराधिक इतिहास

दरबंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि हमें गोली बारी की खबर मिली थी। हमें मौके से दो शव और दो घायल मिले। घायलों में एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों की शिनाख्त बहादुर प्रखंड के ओझौल निवासी अनिल सिंह, चचेरे भाई मनीष सिंह और पटना के रहने वाले निजी सुरक्षा गार्ड मुन्ना सिंह के रूप में हुई है।

मनीष सिंह दरभंगा नगर निगम में कर्मचारी था। वह लहेरियासराय टावर स्थित कमला नेहरू पुस्तकालय में तैनात था। अनिल सिंह का आपराधिक इतिहास पाया गया है। एसएसपी का कहना है कि हत्या के कारण के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल होगा।

विज्ञापन

गाड़ी के अंदर से भी चली गोली

पुलिस ने बताया कि घायल कार ड्राइवर बहादुरपुर थाने के पतोर निवासी कुंदन कुमार का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। गाड़ी के अंदर से भी गोली चलने के साक्ष्य मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Leopard Attack: बहराइच के कतर्नियाघाट सैंचुरी में तेंदुए ने महिला का किया शिकार, गांव वालों ने किया यह दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola